Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

एच.डी. कुमारस्वामी ने स्कूलों में गीता पाठ की वकालत को सही ठहराया, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को बताया वजह

HD Kumaraswamy, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:05 IST

देशभर के स्कूलों के पाठ्यक्रम में हिंदू धर्मग्रंथ भगवद्गीता को शामिल करने के सुझाव पर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच, केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को अपने बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशाखोरी को देखते हुए नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए गीता का अध्ययन जरूरी है।

अपने दिल्ली स्थित आवास कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कुमारस्वामी ने कहा, “कर्नाटक में विशेषकर बेंगलुरु के युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। रेव पार्टियों में रातभर ड्रग्स की आपूर्ति होती है। युवाओं को इस खतरनाक रास्ते से दूर करने के इरादे से मैंने कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान बच्चों को भगवद्गीता पढ़ाई जानी चाहिए। 

इसमें गलत क्या है?” उन्होंने स्पष्ट किया कि गीता सिर्फ हिंदू समुदाय के लिए नहीं, बल्कि सभी बच्चों को पढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि यह एक मूल्य-आधारित और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान दे सकती है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री एच.सी. महादेवप्पा की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, “क्या अच्छी बातें कहना, सही सोच को बढ़ावा देना और बच्चों में सकारात्मक मूल्य डालना मनुवाद कहलाता है? 

क्या शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर गीता पढ़ाने का अनुरोध करना कोई अपराध है?” कुमारस्वामी ने कहा कि वह गीता, रामायण और महाभारत का अध्ययन कर चुके हैं और गांधीजी भी भगवद्गीता से अत्यधिक प्रेरित थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गीता के 63वें श्लोक का भी पाठ किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक तेजी से ड्रग तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है और नशा युवकों को भटका रहा है। 

उन्होंने कहा, “ड्रग्स खुलेआम स्कूल-कॉलेजों के आसपास बेचे जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों तक के अपराध में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। मंत्री महादेवप्पा को सोचना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बनी।” कुमारस्वामी ने कहा कि भगवद्गीता शांति, अनुशासन और आत्मसंयम का संदेश देती है तथा व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है। उन्होंने कहा, “मैंने कभी किसी को मनुवादी बनने को नहीं कहा। केवल यह कहा कि गीता अच्छे संस्कार देती है। 

फिर इसे तोड़-मरोड़कर पेश करने की जरूरत क्या है?” उन्होंने बताया कि शिवमोग्गा में आयोजित एक गीता जागरूकता कार्यक्रम में संतों, विद्वानों और अभिभावकों ने भी गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का समर्थन किया था, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा। उन्होंने पूछा, “क्या मैंने कभी कहा कि बच्चों को संविधान के बारे में न पढ़ाया जाए?”

 

Tags: HD Kumaraswamy , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD