Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Farhana Bhatt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:03 IST

कलर्स रियलिटी शो 'बिग-बॉस-19' ग्रैंड फिनाले की ट्रॉफी अभिनेता गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली है और जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली फरहाना भट्ट दूसरे नंबर पर रही हैं। शो के दौरान फराहाना को कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा गया। वहीं, घर के दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ाई और अपशब्द कहने पर सलमान से डांट भी पड़ी थी, लेकिन इतनी सारी लड़ाई और एक बार बिग बॉस से निकलने के बावजूद फराहाना दूसरे पायदान पर पहुंचीं। 

हालांकि, ट्रॉफी उनके नाम नहीं आई। बिग बॉस से बाहर निकलते ही उन्होंने आईएएनएस से बातचीत की। फरहाना ने शो को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा जैकपॉट बताया। उन्होने कहा, "बिग-बॉस मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा जैकपॉट है। इसने मेरी जिंदगी बदल दी। पहले कश्मीर में मैं एक आम सी लड़की थी, और मुझे कोई भी नहीं जानता था।

आज लाखों लोग मुझे प्यार और सपोर्ट करते हैं। ये आसमान-जमीन का फर्क है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।" फरहाना ने शो को लेकर भी कुछ बातें की। उन्होंने कहा, "शो की शुरुआत में लोग मुझे विलेन बना रहे थे और एक वक्त ऐसा आया, जब मुझे खुद लगने लगा कि शायद मैं सच में बुरी हूं, लेकिन जब पता चला कि बाहर लोग मुझे बहुत प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं, तो समझ में आया कि हमारी जनता सब देखती है। 

वो सही-गलत की पहचान करती है।" जब आईएएनएस ने उनसे पूछा कि वे बाहर निकलने के बाद सबसे पहले क्या करेंगी, इस सवाल का जवाब देते हुए फरहाना ने कहा, "सबसे पहले तो मैं अपनी मां के साथ समय बिताऊंगी क्योंकि मैं उन्हें बहुत मिस कर रही हूं।" श्रीनगर की रहने वाली फरहाना को भले ही आज कई लोग जानते हैं, लेकिन यहां तक आने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। 

अभिनेत्री ने इम्तियाज अली की फिल्म 'लैला मजनू' में एक छोटा सा रोल किया था। इसके बाद वे अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी साइड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद भी वे फिल्म 'नोटबुक' में भी नजर आई थीं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Farhana Bhatt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD