Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

AI विकसित भारत 2047 की यात्रा में देगा महत्वपूर्ण योगदान: IISF 2025 में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री ने IISF 2025 में भारत की बढ़ती तकनीकी नेतृत्व क्षमता को किया रेखांकित

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, India International Science Festival, IISF 2025, Panchkula
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकुला , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 10:54 IST

माननीय केंद्रीय मंत्री (विद्युत मंत्रालय और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय) श्री मनोहर लाल ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2025 के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने विकसित भारत 2047 की यात्रा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

विकास के लिए AI: एक रूपांतरकारी लेकिन संवेदनशील तकनीक

श्री मनोहर लाल ने कहा कि AI के माध्यम से भविष्य में  नवाचार, स्टार्टअप और कौशल विकास इत्यादि को मिलेगी, लेकिन इसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि  “AI अच्छा सर्वेंट है लेकिन बैड मास्टर”। उन्होंने समस्या समाधान, डेटा विश्लेषण, जेनेटिक्स, ऊर्जा प्रबंधन और आवास तकनीकों में AI की संभावनाओं पर जोर दिया। 

उन्होंने यह भी बताया कि उभरती तकनीकें नए रोजगार पैदा करेंगी और माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप आर्थिक उत्पादकता बढ़ाएंगी।

भारत की वैज्ञानिक यात्रा का उत्सव

केंद्रीय मंत्री ने बचपन के विज्ञान प्रदर्शनों की अपनी व्यक्तिगत यादें साझा कीं और कहा कि जिज्ञासा-आधारित प्रयोग अक्सर बड़े आविष्कारों की नींव बनते हैं। उन्होंने सर आइज़क न्यूटन और ग्रामीण नवप्रवर्तक धर्मवीर कांबोज़ की यात्राओं का उल्लेख करते हुए सवाल पूछने की शक्ति को उजागर किया। 

श्री मनोहर लाल ने भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन दूरसंचार के सिद्धांतों से लेकर चंद्रयान मिशनों और डिजिटल तकनीकों तक, जिन्होंने “दुनिया को हमारी हथेली में समेट दिया है।” मंत्री महोदय ने अपने मंत्रालयों में AI-आधारित पहलों का उल्लेख किया, जिनमें स्मार्ट मीटरिंग, ऊर्जा-कुशल प्रणालियाँ और जलवायु-अनुकूल आवास डिज़ाइन शामिल हैं। 

उन्होंने नई तकनीकों के प्रति जनता में विश्वास, पारदर्शिता और जागरूकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान भारती, भाग लेने वाले संस्थानों और सभी आयोजकों को IISF 2025 की सफलता पर बधाई दी। 

उन्होंने उद्योग, अकादमिक जगत, वैज्ञानिकों, स्टार्टअप और छात्रों के बीच सहयोग की सराहना की और कहा कि ऐसी साझेदारी भारत को वैज्ञानिक नवाचार में अग्रणी बनाने में मदद करेगी।

भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का प्रदर्शन

अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने हाल की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 57 भारतीय उपग्रह लगभग 50 अनुप्रयोगों का समर्थन कर रहे हैं और आने वाले वर्षों में यह संख्या तीन गुना बढ़ जाएगी। 

उन्होंने AI-सक्षम प्रणालियों, नई प्रोपल्शन तकनीकों और अगली पीढ़ी के पेलोड्स में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला और कहा कि आदित्य-1 शानदार प्रदर्शन कर रहा है। 63 वर्षों की भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं को दर्शाता हुआ नौ मिनट का विशेष वीडियो भी साँझा किया।

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन; विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण रामदास; IITM के निदेशक डॉ. सूर्यचंद्र ए. राव; CSIR-CSIO के निदेशक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य; पूर्व DRDO DRDL निदेशक डॉ. प्रहलाद राम राव; प्रो. रीतम घोष; प्रो. गौरव वर्मा; पंजाब विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य और अन्य प्रतिष्ठित अतिथि शामिल थे।

CSIR-CSIO के निदेशक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया और स्वागत भाषण दिया। सत्र का समापन IITM पुणे के डॉ. सचिन घुड़े द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिन्होंने IISF 2025 की सफलता में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने विशेषज्ञ पैनल चर्चाओं में भी भाग लिया, छात्रों और शोधकर्ताओं से बातचीत की, और सरकारी विभागों, वैज्ञानिक संस्थानों और नवप्रवर्तकों द्वारा स्थापित स्टॉलों का अवलोकन किया।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , India International Science Festival , IISF 2025 , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD