Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बिग बॉस 19 : 'फेक गर्ल' के टैग से 'फाइनलिस्ट' तक तान्या मित्तल का शानदार रहा सफर, हमेशा दर्शकों की बनी रहीं 'फेवरेट'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Tanya Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:23 IST

'बिग बॉस 19' का फिनाले डे आखिरकार आ गया है और टॉप-5 फाइनलिस्ट्स में से विजेता का नाम कुछ ही समय बाद सामने आने वाला है। इस बार का सीजन दर्शकों के लिए कई मायनों में खास रहा है। घर में आए प्रतियोगियों ने अपनी-अपनी रणनीतियों और व्यवहार से दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन इसी बीच कुछ नाम ऐसे भी रहे, जो अपने अनोखे अंदाज और व्यक्तित्व की वजह से चर्चा में बने रहे। 

इन टॉप फाइनलिस्ट्स में एक नाम जो हर मोड़ पर खबरों में रहा, वह है तान्या मित्तल। उनकी कहानी और जर्नी ने शो में नए रंग भर दिए और दर्शकों को खूब रोमांचित किया। तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास लोकप्रियता हासिल की और अब 'बिग बॉस 19' में टॉप 5 में जगह बना ली।

इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर तेजी से उनकी फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तान्या मित्तल मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने मिस टूरिज्म एशिया 2018 का खिताब जीता और लेबनान में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। तान्या के परिवार की बात करें तो उनके पिता, रवि मित्तल, नोएडा में रियल एस्टेट के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी मां, सुनीता मित्तल, एक होममेकर हैं। 

भाई, अमृतेश मित्तल, पिता के बिजनेस में उनका साथ देते हैं। परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य उनके 88 वर्षीय दादा, राजेंद्र प्रसाद, हैं। 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्हें अक्सर 'फेक गर्ल' का टैग दिया गया, लेकिन इसने उनके आत्मविश्वास को कम नहीं किया। शो में उनके बोल्ड अंदाज और आत्मविश्वास ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। 

उन्होंने अपना गेम प्लान बहुत ही समझदारी और स्मार्ट तरीके से तैयार किया। तान्या ने सोशल मीडिया के अनुभव का इस्तेमाल कर शो में अपना कंटेंट तैयार किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया और उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा। शो में तान्या मित्तल के कई विवादित और अजीबोगरीब पल भी देखने को मिले। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस और को-कंटेस्टेंट अशनूर कौर और अन्य कंटेस्टेंट्स पर कई बार टिप्पणियां कीं, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 

अपनी गलतियों से सीख लेती हुई तानिया ने अपने अंदाज में खेल खेलना जारी रखा। अमाल मलिक के साथ उनका 'भैया-बहन' वाला पल और शो में किए गए अमीर होने के दावों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तान्या मित्तल ने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी चर्चाओं को कभी कम नहीं होने दिया। उनके गेम प्लान से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि इस सीजन की विनर वह ही बनेंगी।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Tanya Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD