Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

फरहाना भट्ट ने बेबाक अंदाज से 'बिग बॉस 19' में दिखाया दम, शो में मचाए रखा हंगामा

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Farhana Bhatt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:16 IST

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों का उत्साह चरम पर है। लाखों फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन के टॉप-5 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं।  

सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट के नाम की गूंज सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही है, जिन्होंने अपने बेबाक अंदाज से घर में अलग पहचान बनाई है। फरहाना भट्ट का जन्म 15 मार्च 1997 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। कश्मीर की वादियों में पली-बढ़ी फरहाना ने बचपन से ही बड़े सपने देखे। उन्होंने अपनी पढ़ाई मास कम्युनिकेशन में पूरी की और उसके बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की एक्टिंग अकादमी से ट्रेनिंग ली। 

फरहाना का करियर 2016 में फिल्म 'सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवल्स' से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने सनी कौशल के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने लोकप्रिय फिल्म 'लैला मजनू' में अभिनय किया और देशभर में अपनी पहचान बनाई। साल 2019 में सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नोटबुक' में फरहाना ने डॉली का किरदार निभाया। 

इस फिल्म में जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में थे। फरहाना फिल्म और टीवी अभिनेत्री ही नहीं हैं, बल्कि एक बहुआयामी प्रतिभा भी रखती हैं। वह एक राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियन हैं और इस खेल में पांच बार नेशनल मेडल जीत चुकी हैं। खेल में दृढ़ता, अनुशासन और मेहनत का जलवा उन्होंने बिग बॉस 19 के घर में भी प्रदर्शित किया। 

उनकी फिजिकल फिटनेस और खेलों में हासिल की गई ताकत ने उन्हें घर के मुश्किल टास्क और चुनौतियों का सामना करने में काफी मदद की। बिग बॉस के घर में फरहाना की जर्नी भी उतनी ही दिलचस्प रही, जितनी उनकी फिल्मी और खेल की दुनिया। शुरुआती एपिसोड में उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था, लेकिन मेकर्स ने उन्हें एक सीक्रेट रूम में भेजा, जिससे उन्होंने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की हरकतों और रणनीतियों पर नजर रखी। 

बाद में वह घर में वापस आईं और अपनी बहादुरी, आत्मविश्वास, और बेबाक तरीके से घर की परिस्थितियों को बदल दिया। फरहाना की दोस्तियों, जैसे नेहल के साथ उनका रिश्ता और तान्या के साथ उतार-चढ़ाव, से घर में ड्रामा भरा रहा। इसके अलावा, फरहाना ने घर में कई विवादों का सामना किया। कुनिका को फेल एक्ट्रेस और नीलम को भोजपुरी स्टाफ जैसे कमेंट्स करने पर सलमान खान ने कई बार उन्हें समझाया और चेतावनी भी दी। 

फरहाना की सोच और उनकी सीधे तरीके से बात करने की आदत उन्हें अलग और खास बनाती है। उनका यह व्यक्तित्व ही दर्शकों को बेहद पसंद आता है। फरहाना का सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रभाव है। बिग बॉस में आने से पहले उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगभग 48 हजार थे, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता ने उन्हें मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचा दिया है। अब फैंस उन्हें बिग बॉस के विनर के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Farhana Bhatt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD