Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बिग बॉस 19 : 'साइलेंट बट डेडली' जैसी स्ट्रैटेजी लेकर चले गौरव खन्ना, बिना शोर और झगड़े के तय किया फिनाले का सफर

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Gaurav Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:10 IST

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल का सीजन अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, दोस्ती, रणनीति और मनोरंजन के लिए हमेशा चर्चा में रहा। शो की खासियत यह है कि घर के अंदर हर खिलाड़ी की हर चाल दर्शकों के सामने आती है, और हर हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट की जीत-हार की कहानी बनती है। 

अब जब ग्रैंड फिनाले का दिन आ गया है, तो दर्शकों की नजरें टॉप-5 फाइनलिस्ट्स पर हैं, जिनमें अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और गौरव खन्ना शामिल हैं। इन पांचों में से, इस सीजन के सबसे मजबूत दावेदार और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट गौरव खन्ना हैं। कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले गौरव खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक समय तक अपनी पहचान बनाई है। 

उनका जन्म 11 दिसंबर 1981 को हुआ और उन्होंने स्कूलिंग के बाद मुंबई जाकर एमबीए की पढ़ाई पूरी की। शुरुआती करियर में उन्होंने एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया, लेकिन उनका रुझान हमेशा अभिनय की दुनिया की ओर था। उन्होंने टीवी शो और विज्ञापनों में काम किया। उनका पहला प्रमुख टीवी शो 'भाभी' था, जिसके बाद उन्होंने 'कुमकुम : एक प्यारा सा बंधन', 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'जीवनसाथी : हमसफर जिंदगी के', 'सीआईडी', और 'प्रेम या पहेली : चंद्रकांता' जैसे शो में काम किया।

उन्हें पहचान 2021 में सुपरहिट शो 'अनुपमा' के जरिए मिली, जिसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया। इस शो में गौरव को मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला। गौरव खन्ना का खेल 'बिग बॉस 19' में उनकी सूझ-बूझ, शांत स्वभाव और रणनीति का सटीक उदाहरण है। बिग बॉस को लेकर अक्सर लोगों की सोच है कि जो चिल्लाकर या जोर-जोर से अपनी बातें रखता है, वही जीत की तरफ बढ़ता है। 

लेकिन गौरव ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने शुरू से ही अपने आपको शांत रखा, बिना शोर मचाए और बिना किसी विवाद में उलझे, उन्होंने घर के हर सदस्य की हर चाल का ध्यान रखा। उनका गेम प्लान 'साइलेंट बट डेडली' का रहा। वे कम बोलते हैं, लेकिन जब बोलते हैं, उनकी बात का असर पूरे घर पर पड़ता है। गौरव खन्ना ने कई बार यह साबित किया कि वे केवल अपनी रणनीति के दम पर ही खेल को पलट सकते हैं। 

उन्होंने अपनी समझदारी से कई टास्क में जीत हासिल की और जरूरत पड़ने पर खड़े होकर दोस्तों को भी बचाया। उनके व्यवहार में संयम, धैर्य और सूझ-बूझ साफ दिखाई दी। उन्हें घर के अन्य कंटेस्टेंट्स ने कई बार 'गेम प्लानर' और 'चालाक' जैसे टैग भी दिए। लेकिन बाहर उनका यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया, और यही वजह है कि अब वह फिनाले के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Gaurav Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD