Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बिग बॉस 19 : शो के बीच बदली इमेज, अमाल मलिक स्ट्रेटेजी से बने ट्राफी के मजबूत दावेदार

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Amaal Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:08 IST

सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने रोमांचक सफर के अंत की ओर पहुंच गया है। इस बार के सीजन ने दर्शकों को हंसाया, रुलाया और रोमांच के कई पल दिए। अब फाइनल की घड़ी आ गई है और टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक विजेता बनेगा। फाइनल में जगह बनाने वाले कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक शामिल हैं। 

इन पांचों नामों पर सबसे ज्यादा दर्शकों की नजरें अमाल मलिक पर टिकी हुई हैं। अमाल मलिक का जन्म 16 जून 1990 को मुंबई में हुआ। वे संगीत के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता डब्बू मलिक और दादा सरदार मलिक दोनों ही नामी संगीतकार रहे हैं। अमाल के छोटे भाई अरमान मलिक भी संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। 

इसके अलावा, उनके चाचा अनु मलिक भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस परिवार में जन्मे अमाल के भीतर बचपन से ही संगीत के प्रति गहरी रुचि थी। महज आठ साल की उम्र से उन्होंने पियानो सीखना शुरू किया और बाद में लंदन से वेस्टर्न क्लासिकल, जैज और रॉक म्यूजिक की ट्रेनिंग हासिल की। अमाल मलिक ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से की। 

इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में म्यूजिक दिया, जिनमें 'कबीर सिंह', 'दे दे प्यार दे', 'साइना', 'भूल भुलैया 3', 'वेदा', 'बागी', और 'एयरलिफ्ट' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। उनके गाने जैसे 'कौन तुझे', 'मैं रहूं या ना रहूं', और 'चले आना' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई। अपने करियर के दौरान अमाल मलिक को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जिनमें फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड्स शामिल हैं।

'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक की एंट्री ने शो को नई एनर्जी दी। शुरुआत में उनकी इमेज थोड़ी एरोगेंट और रूड नजर आई, जिसके कारण कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उनके रिश्ते थोड़े तनावपूर्ण बने। 'वीकेंड के वार' के दौरान सलमान खान ने कई बार उनकी क्लास भी लगाई और कई मौकों पर चेतावनी भी दी। लेकिन समय के साथ अमाल ने अपने व्यवहार में बदलाव किया। 

उन्होंने दूसरों से सुलह की कोशिश की और टास्क को पूरे जज्बे के साथ पूरा किया। इस बदलाव को दर्शकों ने भी नोट किया और उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी देखी गई। शो में उनके गेम की खास बात यह रही कि वह न केवल अपनी स्ट्रेटेजी और स्मार्ट खेल के लिए जाने गए, बल्कि अपनी स्पष्ट और बेबाक राय के लिए भी चर्चाओं में बने रहे।

नेपोटिज्म पर बहस के दौरान उन्होंने अपने पिता डब्बू मलिक को लेकर विवादित बयान दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। इसके बावजूद, उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास, और खेल भावना ने उन्हें दर्शकों का लोकप्रिय कंटेस्टेंट बना दिया। इस सीजन में पांचों फाइनलिस्ट्स का खेल अलग था, लेकिन अमाल ने गेम में सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर कई फैंस उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी का हकदार मानते हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Amaal Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD