Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'बिग बॉस' में रहा है महिलाओं का जलवा, 19वें सीजन का विनर कौन फरहाना या तान्या?

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:03 IST

‘बिग बॉस 19’ का फिनाले बस कुछ घंटों दूर है। दर्शकों की नजरें खासतौर पर दो महिला कंटेस्टेंट्स तान्या और फरहाना पर टिकी हैं। सवाल वही पुराना है क्या इस बार कोई महिला ताज पहनेगी?  शो के इतिहास में अब तक 18 सीजन पूरे हो चुके हैं, जहां विजेताओं ने न सिर्फ ट्रॉफी बल्कि करियर में नई ऊंचाइयां छुई। इनमें से 8 सीजन में महिलाओं का बोलबाला रहा। 

19वें सीजन को लेकर दर्शक इस सवाल के बीच दिख रहे हैं कि क्या फरहाना या तान्या में से किसी के सिर जीत का ताज सजेगा? यहां उन 8 सीजन की फीमेल कंटेस्टेंट के बारे में जानिए, जिन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की। बिग बॉस की पहली महिला विजेता श्वेता तिवारी बनी थीं, जो चौथे सीजन की कंटेस्टेंट थीं। श्वेता टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।

हाउस में डॉली बिंद्रा और खली जैसे सितारों के बीच उनकी हिम्मत और इमोशनल स्ट्रेंथ ने सबको हैरान कर दिया था। जूही परमार 5वें सीजन में विजेता बनी थीं, उन्होंने अपनी मैच्योरिटी और ह्यूमर से दर्शकों को बांध लिया था। टीवी शो ‘कुमकुम’ फेम जूही ने मेल कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ बेहतरीन प्रस्तुति दी थी। उर्वशी ढोलकिया सीजन 6 की विनर रही हैं। 

‘कसौटी’ की नेगेटिव क्वीन ‘कमोलिका’ ने इम्पैक्टफुल गेम प्ले से फैंस का दिल जीता था। उर्वशी की स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी ने दिखाया कि नेगेटिव रोल वाली एक्ट्रेस रियल लाइफ में भी स्ट्रॉन्ग होती है। बात गौहर खान की करें तो वह 7वें सीजन की विजेता रही हैं। मॉडल-अभिनेत्री गौहर ने शो को हाईलाइट बनाया था। वहीं, 12वें सीजन की ट्रॉफी को अपने घर ले जाने वाली कंटेंस्टेंट दीपिका कक्कड़ थीं। 

उन्होंने स्ट्रैटेजिक मूव्स से दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी थी। 'भाबी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे 11वें सीजन की विजेता थीं। घरवालों को प्यार से खाना खिलाने के साथ ही उनके विनम्र स्वभाव ने जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हिना खान के साथ टक्कर ने इस सीजन को खूब हाईलाइट किया था। रुबीना दिलैक ने 14वें सीजन में भाग लिया था और विजेता बनकर घर से बाहर आईं। इसके बाद 15वें सीजन की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश के नाम रही। ‘नागिन’ फेम तेजस्वी करण कुंद्रा के साथ रोमांस और स्ट्रॉन्ग गेम से फिनाले तक पहुंचीं। 

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD