Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

प्रशासक ने चंडीगढ़ के प्रमुख विकास और आवास परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Nishant Kumar Yadav, H Rajesh Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 16:45 IST

पंजाब के राज्यपाल तथा चण्डीगढ़ के प्रशासक, श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज शहर के विभिन्न प्रमुख परियोजना स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख आवास परियोजनाओं, प्रगति पर चल रही विकास योजनाओं, बल्क मैटेरियल साइट तथा समूह आवास स्थलों का निरीक्षण कर चण्डीगढ़ की नागरिक आधारभूत संरचना, नगरीय नियोजन तथा सामाजिक वातावरण की समग्र समीक्षा की।

अपने दौरे के दौरान राज्यपाल ने आईटी पार्क, मनीमाजरा (पॉकेट नं. 6) स्थित आईटी हैबिटेट परियोजना स्थल, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की संजय कालोनी, सेक्टर 43 के सरकारी आवास स्थल, सेक्टर 43 के सब-सिटी सेंटर, सेक्टर 53 में चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की परियोजना, सेक्टर 54 में हाल ही में खाली करवाई गई फर्नीचर मार्केट की भूमि तथा सेक्टर 54 की आदर्श कालोनी का दौरा किया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य खाली एवं चिह्नित भूखंडों का सतत शहरी आवास और जन-कल्याण परियोजनाओं के लिए प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना था। राज्यपाल ने विशेष रूप से सेक्टर 43 के 70 एकड़ मिश्रित-भू-उपयोग विकास क्षेत्र और सेक्टर 54 की फर्नीचर मार्केट से प्राप्त भूमि के लिए उचित ज़ोनिंग, नियोजित उपयोग तथा भविष्य उन्मुख विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

सेक्टर 43 में सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित किराए पर आवास परियोजना की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना में आवश्यक सेवा सुविधाओं—धोबी सेवाएं, किराना दुकानें तथा अन्य मूलभूत व्यावसायिक स्थान—को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में बनने वाली आवास योजनाओं में सरकारी कर्मचारियों के लिए इन-हाउस आवंटन की समर्पित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि हाउस रेंट अलाउंस पर निर्भरता कम हो और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़े।

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने सेक्टर 56 स्थित बल्क मैटेरियल मार्केट का भी दौरा किया, जो क्षेत्र की निर्माण एवं सप्लाई प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण 55 एकड़ का वाणिज्यिक केंद्र है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर संचालन संबंधी चुनौतियों की जानकारी ली तथा पारदर्शिता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और विनियमित बाजार व्यवस्था के पालन पर जोर दिया।

उपायुक्त ने अवगत कराया कि इस प्रस्तावित स्थल पर धनास के मार्बल व्यापारियों तथा फर्नीचर मार्केट के दुकान मालिकों को प्राथमिकता के आधार पर स्थान आवंटित करने का सुझाव है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारियों की लागत को कम करने और स्थान के बेहतर उपयोग के लिए प्रत्येक प्लॉट पर तीन मंजिला भवन निर्माण की अनुमति प्रदान की गई है।

राज्यपाल ने बेअंत सिंह मेमोरियल, सेक्टर-42 का भी निरीक्षण किया और वहां पहले से निर्मित भवनों के बेहतर उपयोग और जन-सुलभता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव मांगे। सेक्टर 53 और 54 में चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने समूह आवास के लिए स्थलों की नीलामी की संभावना पर विचार करने के निर्देश दिए, ताकि विकास की गति तेज हो और भूमि का कुशल उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

राज्यपाल के साथ चण्डीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद, राज्यपाल पंजाब के प्रधान सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह, उपायुक्त चण्डीगढ़ श्री निशांत कुमार यादव, सीईओ चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड श्री प्रदीप कुमार, मुख्य वास्तुकार श्री राजीव मेहता, मुख्य अभियंता श्री सी.बी. ओझा तथा चण्डीगढ़ प्रशासन, हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Nishant Kumar Yadav , H Rajesh Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD