Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास

 

'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान खान ने बदला लुक, देखकर फैंस हुए हैरान

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:24 IST

बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान हमेशा अपने लुक और फिल्मों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। चाहे उनका दबंग अंदाज हो या फिर सिनेमा में दिखाए गए साहसी किरदार, सलमान की हर एंट्री फैंस के लिए खास होती है। इस बीच सलमान अपने नए प्रोजेक्ट 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और इस फिल्म की वजह से वह फिर से चर्चा में हैं।  

फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे। शनिवार को सलमान को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया। इस बार उनका लुक क्लीन शेव का था। एयरपोर्ट पर सलमान के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। 

मीडिया को देखकर उन्होंने हाथ हिलाया और फिर सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ गए। पिछले कुछ महीनों में सलमान का लुक हल्की दाढ़ी-मूंछों वाला रहा है, खासकर 'गलवान' की शूटिंग और 'बिग बॉस' के सेट पर। वह इसी लुक में कई महीनों तक दिखाई दिए। फिलहाल, सलमान रेस्टिंग पीरियड पर है।

वह रविवार को होने वाले 'बिग बॉस' सीजन 19 के फिनाले पर होस्ट करते दिखेंगे। एक तरफ जहां फैंस 'बिग बॉस 19' फिनाले को लेकर उत्साहित है। फैंस देखना चाहते है कि शो में मौजूद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और परिणीत मोरे में कौन शो का विजेता बनेगा। 

वहीं दूसरी तरफ दर्शक सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD