Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

विशाखापत्तनम वनडे : भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, 2-1 से जीती सीरीज

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:07 IST

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में महज 270 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम को पांचवीं गेंद पर ही रयान रिकेल्टन (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। बावुमा 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से क्विंटन डी कॉक ने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़ते हुए टीम को 168 रन तक पहुंचाया। 

ब्रीत्जके ने साउथ अफ्रीका के खाते में 24 रन का योगदान दिया। उनके अलावा, देवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन जुटाए। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट निकाले। इनके अलावा, अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में भारत ने 39.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। 

भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 25.5 ओवरों मे पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े। रोहित 73 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए। यहां से विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल के साथ मोर्चा संभालते हुए टीम को जीत दिलाई। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 गेंदों में 116 रन की अटूट साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 121 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 116 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 45 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ नाबाद 65 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से एकमात्र सफलता केशव महाराज के हाथ लगी।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD