Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मालती चाहर ने बताया किसे सबसे ज्यादा मिस करेंगी

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Malti Chahar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 18:07 IST

'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ गया है। पूरे सीजन लड़ाई, दोस्ती और फिनाले पहुंचने तक बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिला। बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में 'मालती चाहर' टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट से बाहर हो गई। मालती ने बताया, “बिग बॉस देश के सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म में एक है। मुझे पहले भी कई बार ऑफर आए थे, लेकिन लगातार झगड़ों से डर लगता था। 

इस बार मैंने सोचा कि सिर्फ झगड़े ही नहीं, अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकती हूं। मैं राइटर-डायरेक्टर हूं, इसलिए घर में कविताएं लिखीं और सुनाईं। मकसद सिर्फ यही था कि लोग मुझे जानें और प्यार दें, जो मुझे भरपूर मिला।” 'बिग बॉस' के घर से आने के बाद उन्होंने आईएएनएस से बातचीत की और शो के अंदर की कई अनकही बातें शेयर कीं। 

उन्होंने बताया कि इस शो के जरिए मेरा मकसद था कि लोगों के दिलों में पहचान बनाऊं और उनका प्यार हासिल करूं। शुरुआत में आक्रामक दिखने के सवाल पर मालती ने कहा, "शो में जाने से पहले मैं शो को बाहर से देखकर आई थी, जिस वजह से मैं कई चीजें पहले से ही जानती थी और लोगों से मेरी बहस भी हुई थी। फिर धीरे-धीरे रिश्ते बनने लगे, लोगों से जुड़ाव महसूस होने लगा।

उन्होंने आगे कहा, "जब लोगों से जुड़ाव महसूस होता है, तो कभी-कभी किसी की बात बुरी लगती है, और आप इंसान हैं, तो बदलते हैं।" प्रणीत के साथ बॉन्डिंग पर मालती ने कहा, "वह सिर्फ मेरा अच्छा दोस्त था। शो में जब मैं ठीक नहीं होती थी, तो वह मेरी मदद करता था, और मैं उसके लिए खाना बनाती थी। हम दोनों मजाक करते थे और अपनी बातें शेयर करते थे। 

हमारे बीच अच्छी दोस्ती थी; उससे आगे कुछ भी नहीं है।" शो के दौरान कुनिका सदानंद ने मालती की सेक्सुएलिटी पर सवाल उठाए थे, और उन्हें 'लेस्बियन' कह दिया। हालांकि, बाद में मालती के भाई दीपक ने भी इस पर बात की थी। इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए मालती ने कहा, "मुझे लोगों की बातों का कुछ खास फर्क पड़ा नहीं था, लेकिन बार-बार माफी मांगने वाली बात झूठी लग रही थी। 

हां, मेरे परिवार को बहुत दुख हुआ। वे रातभर सो नहीं पाए थे। अगर मैं लेस्बियन होती तो खुलकर कहती, लेकिन मैं स्ट्रेट हूं।" उन्होंने आगे तान्या और अपनी दोस्ती को लेकर कहा, "मैंने उन्हें कभी दोस्त नहीं माना है। बस हमने साथ में एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया था।" फाइनल में किसे देखना चाहेंगी? मालती ने कहा, "कोई फेवरेट नहीं, पांचों बराबर हैं। 

जनता जिसे चुनेगी, वही जीतेगा।" शो से बाहर आने के बाद क्या मिस करेंगी? मालती ने हंसते हुए कहा, "फोन न होने की शांति मिस करूंगी, बाकी कुछ नहीं। दर्शकों का प्यार मेरे साथ है।" मालती ने आखिरी में फैंस को धन्यवाद कहते हुए कहा, "मेरे फैंस को दिल से धन्यवाद, क्योंकि जब कोई नहीं था, तो वे मेरे साथ थे, और मेरे परिवार के लिए भी आपका प्यार बहुत सहारा बना। आपने मुझे जैसी हूं, वैसे स्वीकार किया। यही मेरा सबसे बड़ा इनाम है।"

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Malti Chahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD