Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

पंजाब के पांच हजार स्कूलों में बनाए जाएंगे पौष्टिक बगीचे : बी.एम.शर्मा

पाईटैक्स में कृषि, पोषण और कल्याण तालमेल विषय पर सम्मेलन का आयोजन

Bal Mukand Sharma, Chairman Punjab State Food Commission, Punjab Food Commission, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 16:15 IST

पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बी.एम.शर्मा ने कहा है कि पंजाब सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों के भविष्य को देखते राज्य के पांच हजार 73 स्कूलों में पौष्टिक बगीचों की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार द्वारा आदेश जारी किए जा चुके हैं। शर्मा पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 19वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो के दौरान आज कृषि, पोषण और कल्याण तालमेल विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में खाद्य भंडार की कोई कमी नहीं है लेकिन पंजाब वासियों को क्वालिटी फूड देना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि किसानों को जहां फसली विभिन्नता अपनाने पर जोर दिया जा रहा है वहीं बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए उन स्कूलों का चयन किया गया है जहां खाली जमीन पड़ी है। इसके लिए अध्यापकों को ट्रेनिंग देकर हर्बल गार्डन, फ्रूट गार्डन, वेजीटेबल गार्डन विकसित किए जा रहे हैं। 

यह फल, सब्जियां बच्चों के मिड डे मील का हिस्सा बनेंगी। जिससे उन्हें स्कूल स्तर पर ही क्वालिटी फूड दिया जा सकेगा। शर्मा ने बताया कि राज्य में बहुत से स्कूल तो ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिनके पास तीन से चार एकड़ सरप्लस जमीन पड़ी है। अब इस जमीन पर कृषि विभाग, बागवानी विभाग तथा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर पौष्टिक बगीचे बनाए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1100 ऐसे आंगनवाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जहां अतिरिक्त जमीन पर पौष्टिक बगीचे बनाए जाएंगे। इससे पहले पीएचडीसीसीआई की फार्मास्यूटिकल, हेल्थ एंड वेलनैस कमेटी के संयोजक सुप्रीत सिंह ने कहा कि बदलती जीवन शैली में हमें अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा। खाने में 20 प्रतिशत टेस्ट और 80 प्रतिशत पौष्टिकता होनी जरूरी है। 

ग्राफिक्स एरा विश्वविद्यालय के वीसी डॉ.नरपिंदर सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के समापन पर पीएचडीसीसीआई आयुर्वेदा, यूनानी फार्मा कमेटी की संयोजक डॉ.विभा बावा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपेडा के क्षेत्रीय प्रभारी हरप्रीत सिंह,गुरुनानक देव विवि के डॉ.सिद्धांत बनूरा, अमृतसर कृषि विभाग के चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर डा.गुरसाहिब सिंह, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जगमोहन सिंह नागी, राकेश ठुकराल, फ़ूड कमीशन के सदस्य विकास दत्त जुनेजा समेत कई गणमान्य मौजद थे।

 

Tags: Bal Mukand Sharma , Chairman Punjab State Food Commission , Punjab Food Commission , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD