Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पुतिन को गीता भेंट करने पर बोली कंगना रनौत, 'पीएम मोदी सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के राजदूत'

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Vladimir Putin, Russian, Russia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 13:18 IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भेंट स्वरूप अनुवादित गीता प्रदान की। पीएम मोदी द्वारा अनुवादित गीता भेंट करने पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने अपनी राय रखी है और इसे अद्भुत बताते हुए कहा है कि पीएम सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के 'राजदूत' हैं।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि 'गीता' हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर है और हमारे प्रधानमंत्री सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के राजदूत हैं। गीता में जो लिखा है, 'वो सत्य है, वो सनातन, जो हमें अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करती है।' गीता में युद्ध को लेकर, कर्म को लेकर, अपने-परायों को लेकर जो कुछ लिखा है, उसे अगर राष्ट्रपति पुतिन पढ़ेंगे तो उनका रिश्ता हमारी संस्कृति से, हमारे धर्म से और भारत के लोगों से गहरा हो जाएगा।

कंगना रनौत ने कहा कि पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि हमारा देश बहुत भाग्यशाली है, जिन्हें नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं और उन्हीं के हाथों से मिली गीता की भेंट उन्हें जीवन को देखने का नया नजरिया देगी। बता दें कि रूस और भारत के रिश्ते व्यापारिक होने के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी मजबूत हैं। 1947 में रखी गई दोनों देशों की नींव श्रीमद भगवद गीता भेंट के बाद और मजबूत हो गई है, क्योंकि यह सिर्फ एक ग्रंथ नहीं है, बल्कि हमारे देश की मूल धरोहर है, जिसे युगों-युगों से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को ज्ञान स्वरूप दिया जा रहा है।

इससे पहले कंगना ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेशी मेहमानों से मिलने की परंपरा को खत्म करने वाले बयान पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार के काम करने के अपने तरीके हैं, लेकिन बात अगर राहुल गांधी की है तो उनके खुद के देशभक्त होने पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। अटल जी बड़े देशभक्त थे और वे विपक्ष में होकर भी देश का प्रतिनिधित्व करते थे और अगर राहुल गांधी खुद की तुलना अटल बिहारी जी से कर रहे हैं, तो मेरा कहना है कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं।

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि आज की सरकार ने नेता प्रतिपक्ष के साथ विदेशी मेहमानों से मिलने की परंपरा को खत्म कर दिया, लेकिन पहले की सरकार में सभी लोगों को मिलने का अधिकार था।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Vladimir Putin , Russian , Russia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD