Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Vladimir Putin, Russian President, Moscow, Russian, Russia, World News, Kirti Vardhan Singh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 18:17 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह राजघाट पहुंचे। राजघाट में पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजघाट से फिर वह सीधा हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने वार्ता शुरू कर दी है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह राष्ट्रपति पुतिन के साथ राजघाट गए। 

रूसी राष्ट्रपति ने राजघाट पर विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किया। वहीं हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन के बीच जो औपचारिक बातचीत होगी, उसमें रक्षा, ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी शामिल होने की उम्मीद है। इस बातचीत के बाद दोनों नेता संयुक्त बयान भी देंगे। पुतिन बाद में कमर्शियल और इन्वेस्टमेंट एंगेजमेंट को मजबूत करने के मकसद से एक बिजनेस इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। 

फिर शाम को, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में बैंक्वेट होस्ट करेंगी। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेसिडेंट मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। 

पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर भारत का भी राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया। रूसी राष्ट्रपति ने सिर हिलाकर सम्मान को स्वीकार किया। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा औपचारिक रूप से शुरू हो गया। गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाज पुतिन ने वहां मौजूद रूसी डेलिगेशन में आए अधिकारियों से राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की मुलाकात कराई।

 

Tags: Vladimir Putin , Russian President , Moscow , Russian , Russia , World News , Kirti Vardhan Singh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD