Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

यादविंद्र गोमा ने की राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक

Yadvinder Goma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 17:50 IST

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री  यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में सभी राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक का आयोजन वीरवार शाम को धर्मशाला में किया गया। बैठक में विभिन्न राज्य स्तरीय खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा माननीय मंत्री महोदय के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया। 

साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से एक प्रभावी रणनीति तैयार करने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। 

साथ ही रेल एवं हवाई यात्रा किराया भत्ते में खिलाड़ियों को विशेष छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी खेल संघ अपने वैध दस्तावेजों के आधार पर ही सहायता अनुदान राशि प्राप्त कर सकेंगे। मंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि वर्ष में दो बार सभी खेल संघों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि खेलों के प्रति रणनीति तैयार की जा सके और हिमाचल प्रदेश के अधिक से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। 

उन्होंने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों एवं युवाओं के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेशभर में खेल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से कई खेल स्टेडियमों का लोकार्पण भी किया जा चुका है। यदि खेल संघ भूमि उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी विभाग और सरकार को उपलब्ध करवाते हैं, तो निकट भविष्य में और अधिक खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

अंत में, सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों ने बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया तथा इस सार्थक बैठक के आयोजन के लिए युवा सेवा एवं खेल मंत्री का धन्यवाद किया।

 

Tags: Yadvinder Goma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD