Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया

 

राजिंदर गुप्ता ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

सशस्त्र बलों की भूमिका पर हुई चर्चा

Rajinder Gupta, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 17:05 IST

राज्यसभा सांसद पद्म श्री राजिंदर गुप्ता ने आज राजधानी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था और सीमा प्रबंधन को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान पंजाब में मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और सशस्त्र बलों की भूमिका पर व्यापक चर्चा हुई। 

राजिंदर गुप्ता ने कहा कि पंजाब की भौगोलिक स्थिति इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील बनाती है। ऐसे में आधुनिक निगरानी तकनीक, मजबूत सीमा प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय समय की जरूरत है।

गुप्ता ने केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस के बीच और अधिक प्रभावी तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार संवेदनशील राज्यों की सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए हर संभव सहयोग देगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में सशस्त्र बलों की तैनाती, सुरक्षा निगरानी और आधुनिक उपकरणों के उपयोग को और प्रभावी बनाया जाएगा। मुलाकात के बाद पद्म श्री राजिंदर गुप्ता ने कहा कि पंजाब में शांति और स्थिरता बनाए रखना केवल राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से पंजाब का सुरक्षा ढांचा और सुदृढ़ होगा तथा लोगों में भरोसा और स्थिरता की भावना और मजबूत बनेगी। पंजाब की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। 

दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि सशस्त्र बलों की भूमिका को और प्रभावी बनाते हुए प्रदेश और देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

Tags: Rajinder Gupta , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD