Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

टीवी की दुनिया के 25 साल: कीकू शारदा ने बताया कैसे बदला मनोरंजन का स्वरूप

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Kiku Sharda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 10:36 IST

इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स ने इस साल इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस मौके पर टीवी और कॉमेडी जगत के चर्चित कलाकार कीकू शारदा ने अपने विचार साझा किए। आईएएनएस से बात करते हुए कीकू ने बताया कि कैसे टीवी ने समय के साथ रूप बदला और दर्शकों की पसंद के हिसाब से खुद को ढाला। 

उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल बड़े चैनल या बड़े बजट वाले शो ही नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और रीजनल कंटेंट ने भी दर्शकों को आकर्षित किया है। कीकू शारदा ने अपने अंदाज में कहा कि जब उन्होंने टीवी में कदम रखा था, उस समय के शो और चैनल बिल्कुल अलग थे। स्टार वन जैसे चैनल शानदार शो पेश करते थे और हर शो में कुछ नया देखने को मिलता था। 

उस दौर में अभिनेता और प्रोड्यूसर दोनों ही दर्शकों को खुश करने के लिए लगातार नए एक्सपेरिमेंट करते रहते थे। टीवी पर हर तरह का मनोरंजन कंटेंट था और हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ जरूर था। वक्त बदलता गया और टीवी की दुनिया में भी बदलाव आया। कीकू ने बताया कि आज के समय में दर्शकों के पास विकल्प बहुत हैं। 

लोग अब केवल टीवी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कंटेंट देखते हैं। यही वजह है कि प्रोड्यूसर्स को नई सोच के साथ कंटेंट तैयार करना पड़ता है। दर्शकों की रुचि बदल गई है और अब उन्हें नए विषय, नए किरदार और नए अंदाज में मनोरंजन चाहिए। कीकू ने कहा, ''इस बदलाव ने मुझे भी नए तरीके से सोचने और खुद को ढालने का मौका दिया। 

टीवी और ओटीटी पर काम करने का अनुभव बिल्कुल अलग है। टीवी में लंबे समय तक दर्शकों से जुड़ने का मौका मिलता है, जबकि ओटीटी पर कहानी जल्दी खत्म होती है और कहानी को छोटा लेकिन असरदार बनाना पड़ता है। इस बदलाव ने मुझे भी अलग-अलग किरदार निभाने का मौका दिया। अपनी कला को और निखारने का अवसर मिला।''

कीकू ने कहा कि रीजनल कंटेंट का भी काफी महत्व है क्योंकि यह स्थानीय संस्कृति और कहानियों को सामने लाता है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचता है। वर्तमान समय में कीकू शारदा टीवी और ओटीटी के लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार काम किया है। चाहे वह 'थैंक गॉड', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'जवानी जानेमन' जैसी फिल्मों में काम हो या 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे टीवी शो, कीकू हर जगह अपने अभिनय और कॉमेडी से दर्शकों के दिल जीतते रहे हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Kiku Sharda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD