Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

आपका प्यार ही अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है : यामी गौतम

Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 16:30 IST

यामी गौतम की फिल्म 'हक' भले ही सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया है। फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम दोनों के किरदारों को सराहा गया है। अब 'धुरंधर' के रिलीज से पहले यामी ने अपनी फिल्म को ढेर सारा प्यार देने के लिए फैंस को दिल से शुक्रिया कहा है और बातों ही बातों में अपने पति आदित्य धर की फिल्म का प्रमोशन भी कर दिया है।

'हक' फिल्म यामी गौतम के लिए काफी अच्छी रही क्योंकि फिल्म की कहानी और उनकी जबरदस्त एक्टिंग सभी को पसंद आई। फैंस ने उनके किरदार की खूब तारीफ की। अब इतना प्यार पाने के बाद यामी खुद को बहुत भाग्यशाली मान रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने दिल की बात कही है। उन्होंने लिखा, "ऐसे दौर में जहां कमाई के आंकड़े, मंडे ओपनिंग, धमाकेदार बुधवार जैसी चीजें सिर घुमा देती हैं, ऐसे में मेरी एक छोटी सी फिल्म आई 'हक'। 

इसे इतना सम्मान और आदर देने के लिए शुक्रिया।" उन्होंने लिखा, "वैसे, हर फिल्म का अपना एक सफर होता है और उसके साथ कुछ न कुछ सीखने को भी मिलता है, जिसका मैं बहुत ध्यान रखती हूं। इस रिलीज के दौरान, मुझे एक मुहावरा मिला, 'यामी का हक,' जो बहुत ही प्यारा था और कुछ दयालु मीडियाकर्मियों और दर्शकों की मेहरबानी से हुआ।"

यामी ने लिखा, "एक कलाकार होने के नाते, मुझे अभी भी नहीं पता कि मेरे लिए असली वैलिडेशन क्या होगी, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे पेशे की खूबसूरती इसी रहस्य में है और यही मुझे आगे बढ़ने, अपना बेस्ट देने, नई कहानियों की तलाश में और सीधे दिल से काम करने के लिए प्रेरित करता है।" अपने पति आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि नए शुक्रवार की शुरुआत हो रही है। 

यह मेरे लिए बहुत खास और जरूरी होने वाला है। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यामी की फिल्म 'हक' शाह बानो के जीवन से प्रेरित है। शाह बानो ने तलाक के बाद अपने पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी।

 

Tags: Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD