Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विराट कोहली-ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रचा इतिहास

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ruturaj Gaikwad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 16:29 IST

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को जारी दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की। यह भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। कोहली-गायकवाड़ की जोड़ी ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 24 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध ग्वालियर में दूसरे विकेट के लिए 194 रन जोड़े थे।

रायपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में विराट कोहली ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 102 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 53वां शतक रहा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ 83 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंदों में शतक पूरा किया। यह साउथ अफ्रीका के विरुद्ध किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक रहा। 

इस लिस्ट में यूसुफ पठान शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2011 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सेंचुरियन में खेले गए वनडे मुकाबले के दौरान महज 68 गेंदों में शतक लगाया था। साउथ अफ्रीका ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए। 

विराट कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 105 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों में 195 रन की साझेदारी की। इनके अलावा, कप्तान केएल राहुल ने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 27 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्के जानसेन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ruturaj Gaikwad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD