Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

'मिलियन डॉलर क्वार्टेट' : 4 दिसंबर 1956 का वह जादुई दिन जब हॉलीवुड और अमेरिकी संगीत इतिहास बदल गया

Hollywood, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 16:16 IST

अमेरिका के टेनेसी राज्य की एक साधारण-सी तारीख थी 4 दिसंबर 1956, लेकिन मेम्फिस स्थित 'सन रिकॉर्ड्स स्टूडियो' के भीतर कुछ असाधारण घट रहा था। एक ऐसी औचक मुलाकात, जिसे आज अमेरिकन रॉक-एन-रोल इतिहास का सबसे बड़ा संयोग कहा जाता है। इस दिन एक ही कमरे में बैठे थे चार ऐसे कलाकार, जिनके नाम आगे चलकर लाखों रिकॉर्ड, अनगिनत पुरस्कार और दुनिया भर का प्रशंसक समूह बनाने वाले थे! ये सितारे एल्विस प्रेस्ली, जॉनी कैश, जेरी ली लुईस और कार्ल पर्किन्स थे। 

बाद में इन्हें एक साथ याद करते हुए “मिलियन डॉलर क्वार्टेट” का नाम दिया गया। यह सत्र किसी प्लानिंग का हिस्सा नहीं था। कार्ल पर्किन्स उस दिन स्टूडियो में अपना नया गाना रिकॉर्ड कर रहे थे, और साथ में युवा, उभरता हुआ पियानो प्रतिभा जेरी ली लुईस भी मौजूद था। ठीक उसी समय, अचानक एल्विस प्रेस्ली (जो तब तक राष्ट्रीय सनसनी बन चुके थे) स्टूडियो में आ गए। 

थोड़ी देर बाद जॉनी कैश भी उनसे मिलने पहुंच गए। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये चारों एक साथ घंटों तक गाएंगे, हंसेंगे, एक-दूसरे की धुन को अपने तरीके से पेश करेंगे, और ऐसे गीत छेड़ेंगे, जिनमें भविष्य के रॉक, गॉस्पेल, और कंट्री संगीत की झलकें थीं। इस “जैम-सेशन” की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे आधिकारिक रिकॉर्डिंग नहीं माना गया था। 

इंजीनियर जैक क्लेमेंट ने यह सत्र अपने मन से रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसी रिकॉर्डिंग ने संगीत प्रेमियों के बीच इसे किंवदंती बना दिया। एल्विस की नेचुरल आवाज, पर्किन्स की तेज गिटार स्ट्रमिंग, लुईस की बिजली-सी फिसलती पियानो शैली, और कैश की गहरी, गूंजती बारिटोन यह सब मिलकर एक ऐसा माहौल रचते हैं जिसमें चारों कलाकार प्रतिस्पर्धी नहीं बल्कि एक साझा जुनून के साथी लगते हैं।

उस दिन ली गई तस्वीर चारों कलाकारों का एक ही पियानो के आसपास बैठे मुस्कुराता हुआ दृश्य, आज भी संगीत इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित तस्वीरों में से एक मानी जाती है। अखबार मेम्फिस प्रेस-सिमिटर ने इस फोटो को छापा और पहली बार उन्हें नाम दिया, 'मिलियन डॉलर क्वार्टेट,' मानो ये चौकड़ी साथ मिलकर करोड़ों डॉलर की कला और प्रभाव पैदा करने जा रहे हों। और सच यही था।

वर्षों बाद जब यह पूरा सत्र जारी किया गया, संगीत विशेषज्ञों ने पाया कि यह सिर्फ चार सितारों का अनौपचारिक गाना-सुनाना नहीं था; यह अमेरिकी संगीत विधाओं कंट्री, ब्लूज, गॉस्पेल और रॉक के संगम का जीवित प्रमाण था। रॉक-एन-रोल किस दिशा में बढ़ेगा, उसकी धड़कन इस कमरे में दर्ज हो रही थी। संगीत के इतिहासकार इसे 'अनियोजित जादू' कहते हैं एक ऐसा पल जो न दोहराया जा सकता था और न ही सोचा गया था। 4 दिसंबर 1956 केवल एक दिन नहीं था यह वह क्षण था जब चार आवाजों ने मिलकर इतिहास को एक नया लयबद्ध मोड़ दिया।

 

Tags: Hollywood , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD