Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीईसी-सीजीसी लांडरां ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 - सॉफ्टवेयर एडिशन’ का नोडल सेंटर बना

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 15:27 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी)  को ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2025 - सॉफ्टवेयर एडिशन के ‘ग्रैंड फिनाले’ के लिए नोडल सेंटर के रूप में चुना गया है। यह फ्लैगशिप इनोवेशन इवेंट, मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इनोवेशन सेल, आल इंडिया कौंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) और पार्टनर आर्गेनाइजेशन द्वारा 08-09 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जा रहा है। 

सीईसी - सीजीसी लांडरां, पंजाब के उन केवल तीन संस्थानों में से एक है जिन्हें पूरे भारत में चयनित कुल 60 नोडल सेंटरों में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह लगातार सातवां वर्ष है जब सीईसी - सीजीसी लांडरां को इस प्रतिष्ठित नेशनल लेवल कम्पटीशन को होस्ट करने के लिए चुना गया है।

सीईसी - सीजीसी लांडरां, 25 टीम्स को होस्ट करेगा, जिनमें पूरे भारत से आए 200 से ज़्यादा स्टूडेंट्स और मेंटर्स शामिल होंगे। इन टीम्स के प्रतिभाशाली युवा नवप्रवर्तक, लगातार 36 घंटे कोडिंग करते हुए पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर काम करेंगे।

एसआईएच 2025 का उद्देश्य इनोवेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग को प्रोत्साहित करते हुए अकादमिक लर्निंग को प्रैक्टिकल एप्लीकेशन से जोड़ना है। यह नेशनल लेवल का हैकाथॉन देश के सबसे बड़े ओपन इनोवेशन प्लेटफॉर्म्स में से एक के रूप में जाना जाता है, जो पूरे देश के छात्रों को मिनिस्ट्रीज, गवर्नमेंट डिपार्टमेंट  और इंडस्ट्री पार्टनर्स द्वारा प्रदान किए गए रियल वर्ल्ड प्रॉब्लम स्टेटमेंट को हल करने के लिए जोड़ता है। 

यह छात्रों को रियल वर्ल्ड की प्रोब्लम्स के लिए अपने क्रिएटिव सोल्यूशंस को विकसित करने और प्रदर्शित करने का एक डायनामिक मंच प्रदान करता है। और प्रतिभागियों को क्रिएटीवली और क्रिटिकली सोचने के लिए प्रोत्साहित करके, यह हैकाथॉन अकादमिक नॉलेज और प्रतिकाल एप्लीकेशन के बीच के गैप को ख़तम करने का लक्ष्य रखता है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “हम एक बार फिर एसआईएच 2025 – सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रैंड फिनाले के लिए नोडल सेंटर के रूप में चुने गए है और हमे यह सेवा करने का मौका मिला है जिस से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम को सातवीं बार होस्ट करना न सिर्फ  हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है, बल्कि यह हमारे संस्थान के छात्रों में इनोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप की भावना को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”

2017 में अपनी शुरुआत के बाद से, एसआईएच ने छात्रों को सोसाइटी और इंडस्ट्री से जुडी प्रोब्लेम्स और चैलेंजेज पर काम करने के अवसर प्रदान किए हैं। एसआईएच का 2025 संस्करण भी इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है, प्रतिभागियों को ऐसा मंच प्रदान करते हुए जहाँ वे समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले सॉफ्टवेयर-आधारित समाधान विकसित कर सकें।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD