Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंटरनेट के 'देसी बॉयज' बने अभिषेक बजाज और आवेज दरबार, पोस्ट किया शानदार वीडियो

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Abhishek Bajaj, Awez Darbar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 18:00 IST

मनोरंजन जगत में अक्सर रियलिटी शो के सितारे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चर्चा बटोरते रहते हैं। इस कड़ी में बुधवार को 'बिग बॉस 19' के दो एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और आवेज दरबार ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दोनों मिलकर 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'देसी बॉयज' के मशहूर टाइटल ट्रैक पर डांस करते दिख रहे हैं।  

आवेज दरबार को 35वें दिन बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था और अभिषेक बजाज को 77वें दिन शो से बाहर किया। दोनों लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। अभिषेक बजाज और आवेज दरबार ने बुधवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया।

वीडियो में दोनों पूरे जोश के साथ गाने पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में 'देसी बॉयज' का गाना बज रहा है। दोनों ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अभिषेक और आवेज, हैशटैग देसी बॉयज।' फिल्म 'देसी बॉयज' का निर्देशन रोहित धवन ने किया था, और खास बात यह थी कि यह उनके निर्देशन की पहली फिल्म थी। 

रोहित धवन, बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं, इसलिए फिल्म उस समय भी खास चर्चा में रही थी। इसमें अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। वहीं 'बिग बॉस 19' का फिनाले वीक चल रहा है। 6 दिसंबर को फिनाले होगा, जिसमें पता चलेगा कि इस सीजन का विजेता कौन है। 

घर में अब छह कंटेस्टेंट्स हैं: तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, मालती चाहर, प्रणीत मोरे, और अमाल मलिक। ये टॉप 6 कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस सीजन की शुरुआत भी कई जाने-माने नाम के साथ हुई थी। इन टॉप-6 के अलावा, नतालिया जानोसजेक, नगमा मीराजकर, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, शहबाज बदेशा, और नीलम गिरी शामिल रहे। 'बिग बॉस 19' की मेजबानी बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान कर रहे हैं और इसका प्रसारण कलर्स चैनल और जियो हॉटस्टार पर किया जा रहा है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Abhishek Bajaj , Awez Darbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD