Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

नावर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने रोहित ठाकुर से भेंट की

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 16:44 IST

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के नावर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल के महीनों में लिए गए प्रगतिशील निर्णयों के कारण यह क्षेत्र एक शिक्षा हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

इससे छात्रों को अपने घरद्वार के निकट बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में चार वर्षी एकीकृत बीएड कार्यक्रम की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करेगा और छात्रों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सावड़ा में स्नातकोत्तर कक्षाओं की शुरुआत के लिए भी शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे अब छात्र बीवॉक (हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म), बीवॉक (रिटेल एंड फाइनेंस) और एमए अंग्रेजी, एमए हिन्दी और एमकॉम जैसे पीजी कोर्स कर सकेंगे। 

इसके साथ ही एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में दो वर्षीय बी.पी.एड. कोर्स को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय छात्रों के साथ-साथ प्रदेशभर के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्कूलों में सीबीएसई लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे। 

उन्होंने प्रदेश के लिए स्वीकृत दो केंद्रीय विद्यालयों में से एक कोटखाई में खोलने के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रगति नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक विंग), इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजीनियरिंग (आईटीआई विंग), बी-टेक सिविल इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग जैसे नए कोर्स शुरू होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। 

इन प्रयासों से यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ये सभी उपलब्धियां शिक्षा मंत्री के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देने के कारण ही संभव हो सकी हैं। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई विकासात्मक मुद्दे भी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखे।

रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र का विकास वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD