Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

अरविंद केजरीवाल ने किया सिख विद्वानों का सम्मान

गुरु साहिब के संदेश प्रचार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Tarunpreet Singh Sond, Harjot Singh Bains, Deepak Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 11:09 IST

आम आदमी पार्टी ('आप') के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में सिख धर्म के प्रमुख विद्वानों और इतिहासकारों का विशेष रूप से सम्मान किया। यह सम्मान उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समागमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।

जिन विद्वानों को सम्मानित किया गया, उनमें पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से सिख विद्वान और जाने-माने इतिहासकार डॉक्टर परमवीर सिंह, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से सिख सिद्धांतों पर गहरी पकड़ रखने वाले डॉक्टर अमरजीत सिंह, गुरमत कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल, गुरमत का प्रचार कर नई पीढ़ी को इससे जोड़ने वाली बीबी डॉक्टर जसवीर कौर, और शिरोमणि कमेटी में लंबे समय तक काम कर चुके सम्मानित विद्वान सिमरजीत सिंह कंग साहिब शामिल थे।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने सम्मानित विद्वानों के साथ चर्चा की कि सरकार या पार्टी सिख धर्म के प्रचार-प्रसार और गुरु साहिब की शिक्षाओं को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए भविष्य में और क्या-क्या कर सकती है। इस महत्वपूर्ण मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, तरुणप्रीत सिंह सौंध और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली भी मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन महान विद्वानों ने गुरु साहिब की गरिमा को बनाए रखते हुए हर तरह से इतिहास को आम जनता तक पहुँचाया। उन्होंने गुरु साहिब के संदेश को लोगों तक ले जाने में एक अहम योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि समागम की सफलता के लिए विद्वानों ने हर चीज को बारीकी से देखा और सुनिश्चित किया। 

केजरीवाल ने इन विद्वानों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इनकी भूमिका ऐतिहासिक है। इस दौरान सरकार और पार्टी सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए भविष्य में और क्या-क्या कर सकती है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Tarunpreet Singh Sond , Harjot Singh Bains , Deepak Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD