Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हॉकी : प्राचीन सभ्यता से जुड़ा खेल, जिसमें भारत का 'स्वर्णिम' इतिहास

Sports News, Hockey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 18:12 IST

हॉकी के खेल को प्राचीन सभ्यताओं से जोड़कर देखा जाता है, मिस्र में इसके प्रमाण करीब 4 हजार साल पहले के इतिहास में मिलते हैं। इथियोपिया और ईरान से भी इस खेल की जड़े जुड़ी हैं। रोम और यूनान में भी इससे मिलता-जुलता खेल लोकप्रिय रहा है। आधुनिक हॉकी की बात करें, तो 19वीं शताब्दी के मध्य में इंग्लैंड में इस खेल ने अपनी जड़ें फैला दी थीं। 

साल 1876 में पहले हॉकी संघ की स्थापना यूनाइटेड किंगडम में हुई। करीब 32 वर्ष बाद, साल 1908 में इस खेल को पहली बार आधुनिक ओलंपिक गेम्स में शामिल किया गया। उस दौरान इंग्लैंड के अलावा, जर्मनी, फ्रांस, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था, लेकिन 1912 ओलंपिक से इस खेल को हटा दिया गया। 

इसके बाद 1920 में एक बार फिर ओलंपिक में इस खेल की वापसी हुई, लेकिन अगले ओलंपिक से इसे हटा दिया गया। आखिरकार, चार साल बाद एफआईएच ने यह सुनिश्चित किया कि 1928 के बाद से हॉकी लगातार ओलंपिक खेलों का हिस्सा बना रहे। एम्सटर्डम में खेले गए 1928 ओलंपिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक गोल्ड हासिल किया। 

मेजर ध्यानचंद की हैट्रिक ने इस विश्व कप में सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद 1932 ओलंपिक गेम्स में भारत ने फाइनल में जापान को रौंदकर दूसरा गोल्ड हासिल किया। 1936 में भारत ने ओलंपिक में गोल्ड जीतने की हैट्रिक लगाई। यह मेजर ध्यानचंद को टीम इंडिया की ओर से एक शानदार तोहफा था।

विश्व युद्ध के चलते 1940 और 1944 में ओलंपिक गेम्स का आयोजन नहीं हुआ था। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने 1948 लंदन ओलंपिक में गोल्ड जीता। साल 1952 में पांचवीं बार भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर दुनिया को चौंका दिया। साल 1956 में आजाद भारत ने पहली बार ओलंपिक में गोल्ड जीतने की हैट्रिक लगाई।

1960 में फाइनल गंवाने के बाद भारत ने साल 1964 में एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद भारत ने 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। 1980 मॉस्को ओलंपिक में फिर से ओलंपिक गोल्ड जीता। यहां से भारत को इस खेल में ओलंपिक पदक के लिए करीब 4 दशक तक इंतजार करना पड़ा। 

2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इस सूखे का अंत किया। 2024 पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर टीम इंडिया तीसरे पायदान पर रही। साल 1980 में पहली बार ओलंपिक में महिला हॉकी को भी शामिल किया गया। हॉकी के खेल में भारत का दबदबा रहा है, लेकिन इसी देश ने ओलंपिक पदक के लिए लंबा इंतजार भी देखा है। पिछले 2 ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम ने जिस तरह इस खेल में शानदार वापसी की है, उसे देखकर फैंस को यकीन है कि टीम इंडिया जल्द ही एक बार फिर ओलंपिक गोल्ड अपने नाम करेगी।

 

Tags: Sports News , Hockey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD