Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किरेन रिजिजू ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 12:02 IST

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को मनु भाकर से अपने आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मुन भाकर से मुलाकात की खुशी शेयर की। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दुनिया भर में भारत को गर्व महसूस कराने वाले हमारे एथलीटों से मिलकर विशेष खुशी होती है। 

अपने घर पर डबल-ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के साथ मुलाकात की। उनका समर्पण, जुनून और प्रतिबद्धता अगली पीढ़ी के एथलीटों के सपनों को आकार दे रहा है।" टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल में आई खराबी के कारण पदक जीतने से चूक गई 22 साल की मनु ने 2024 में पेरिस में आयोजित ओलंपिक में इतिहास रचा था। 

मनु ने एक नहीं बल्कि दो पदक जीते। एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं। मनु ने पेरिस ओलंपिक में अपना पहला पदक महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता। मनु ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रही थीं और अपना तीसरा पदक जीतने से चूक गई थीं। मनु शुरू में हंगरी की पूर्व वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर वेरोनिका मेजर के साथ तीसरे स्थान पर थीं, लेकिन शूट-ऑफ सीरीज में दो पॉइंट गंवाने से हंगरी की खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रही। काहिरा में हाल ही में खत्म हुई आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में, वह मेडल से चूक गईं। 

उन्होंने रैपिड-फायर राउंड में कॉन्फिडेंस के साथ 586 स्कोर किया और आसानी से टॉप आठ में पहुंच गईं। लेकिन फाइनल में, ईशा सिंह और फ्रांस की मैथिल्डे लामोले परफेक्ट फाइव के साथ आगे बढ़ीं, जबकि वह सिर्फ दो हिट के साथ शूट-ऑफ में हार गईं। मनु भाकर का सपना लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD