Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भ्रामक दावों का पर्दाफाश : रिहैबिलिटेशन स्कीम पर कांग्रेस फैला रही थी झूठ : जितेंद्र पाल मल्होत्रा

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 15:08 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें रिहैबिलिटेशन स्कीम के तहत दिए गए मकानों को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठे आरोपों पर विस्तृत रूप से सच सामने रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस ने रिहैबिलिटेशन स्कीम से जुड़े एक पत्र को तोड़–मरोड़ कर जनता में अनावश्यक डर फैलाने की कोशिश की है। 

कांग्रेस नेताओं ने यह प्रचारित किया कि चंडीगढ़ प्रशासन रिहैबिलिटेशन स्कीम वाले मकान छीन लेगा या उन्हें तोड़ देगा, जबकि संबंधित पत्र में ऐसा एक भी शब्द नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह बयान न केवल झूठा है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ खुला धोखा है, जिसका भाजपा कड़ा विरोध करती है।

प्रदेश अध्यक्ष मल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2023 में तत्कालीन प्रशासक द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसका उद्देश्य चंडीगढ़ की स्मॉल फ्लैट्स कॉलोनियों, रिहैबिलिटेशन एरिया और टैनामेंट साइट्स में रहने वाले लोगों की समस्याओं का अध्ययन कर प्रशासन को सुझाव देना था। इस कमेटी ने 30 जुलाई 2025 को अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी थी।

उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट की एक कॉपी को लेकर बीते दिनों कांग्रेस कार्यकर्ता जनता में भ्रम फैलाते हुए घूम रहे हैं और यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि प्रशासन मकान हथियाने जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि कमेटी ने कहीं भी ऐसा सुझाव नहीं दिया कि मकान छीने जाएं या किसी को बेदखल किया जाए। कमेटी के सुझाव पूरी तरह व्यावहारिक और जन–हित में हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्होत्रा ने विस्तार से स्पष्ट किया कि कमेटी ने प्रशासन को सुझाव दिया कि चंडीगढ़ में हजारों मकान ऐसे हैं, जहां अब ओरिजिनल अलाटी न रहकर कोई और व्यक्ति रह रहा है—या तो खरीदार के रूप में या अपने माता-पिता के वारिस के रूप में। चूंकि इन मकानों की संख्या बहुत अधिक है, इसलिए इन सभी को खाली कराना न केवल असंभव है बल्कि इससे बहुत लंबी और जटिल कानूनी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे अदालतों पर भी अनावश्यक बोझ पड़ेगा।

इसी वास्तविकता को समझते हुए कमेटी ने सुझाव दिया कि—

* 16 अगस्त 2023, जब इस विषय पर सर्वे शुरू हुआ था, उस तारीख तक जो व्यक्ति इन मकानों में रह रहा है, उसे टेनेंसी राइट्स ट्रांसफर कर दिए जाएं।

* प्रशासन वही किराया/किस्तें उनसे भी ले, जैसा ओरिजिनल अलाटी से लिया जाता था।

* जिन मकानों में ओरिजिनल अलाटी का निधन हो चुका है और उनके वारिस किस्त जमा करना चाहते हैं, उन्हें भी फिलहाल यही सुविधा दी जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन सुझावों में जनता के खिलाफ एक भी लाइन नहीं है, बल्कि इन्हें लोगों को राहत देने और व्यावहारिक समाधान निकालने के उद्देश्य से बनाया गया है। मल्होत्रा ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि गरीब परिवारों की चिंता करने की बजाय कांग्रेस केवल राजनीति करना चाहती है। 

जनता के बीच डर पैदा करना, झूठ फैलाना और तथ्यों को तोड़–मरोड़कर प्रस्तुत करना—कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझती है और किसी भी कीमत पर गरीबों की छत को खतरे में नहीं आने देगी।

अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के इस भ्रामक अभियान की कड़ी निंदा करती है और यह स्पष्ट करती है कि रिहैबिलिटेशन स्कीम के मकानों से किसी को बेदखल करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। भाजपा जनता के साथ खड़ी थी, है और हमेशा खड़ी रहेगी।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD