Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बटाला के मोबाइल स्टोर पर गोलीबारी: गैंगस्टर निशान जोरियां का मुख्य सहयोगी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ग्लॉक पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 13:21 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए बटाला पुलिस ने फिरौती की मांग के बाद मोबाइल स्टोर पर की गई गोलीबारी में शामिल गैंगस्टर निशान जोरियां के एक मुख्य साथी को 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवजीत सिंह उर्फ काका उर्फ कवलजीत, निवासी वैरोवाल बावियां, बटाला के रूप में हुई है। पिस्तौल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने उसका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है। डी जी पी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 21 नवंबर को बटाला के एक मोबाइल स्टोर पर गैंगस्टर निशान जोरियां के नाम पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के बाद फायरिंग की थी। 

उन्होंने बताया कि इस मामले के पीछे की साजिश और हैंडलरों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डी आई जी) बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि घटना के बाद एस पी इन्वेस्टिगेशन गुरप्रताप सिंह सहोता की निगरानी में विशेष टीमें गठित की गई थीं। 

मानव स्रोतों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीमें आरोपी तक पहुंचीं और उसे उस समय रोका गया जब वह अपने मोटरसाइकिल पर गांव कुदावाली की ओर से आ रहा था। डी आई जी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस एस पी) बटाला मेहताब सिंह ने बताया कि घायल आरोपी का इलाज सिविल अस्पताल बटाला में चल रहा है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में तीन अलग-अलग एफ आई आर दर्ज की गई हैं—

• एफ आर आर नं. 216, दिनांक 20/11/2025, थाना सिटी बटाला — भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 308(2)

• एफ आई आर नं. 354, दिनांक 21/11/2025 — धारा 109 व 305 बी एन एस और आर्म्स एक्ट की धारा 25

• FIR नं. 219, दिनांक 27/11/2025, थाना डेरा बाबा नानक — धारा 109 बी एन एस और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत विभिन्न मामले दर्ज़ किए गए हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD