Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

फिर चला सिद्धू मूसेवाला की आवाज का जादू, रिलीज हुआ 'बरोटा' का धाकड़ टीजर

Music, Entertainment, Singer, Song, Sidhu Moosewala, Barota, Barota Song, Barota Song Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 12:09 IST

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नए गाने 'बरोटा' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज के समय 2 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'बरोटा' का टीजर पोस्ट किया गया है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की झलक दिखाई गई है। 

टीजर में एक शख्स को बिल्कुल सिंगर की तरह और उन्हीं के स्टाइल में दिखाया गया है, जो बंदूक लेकर भागती हुई परेशान लड़की को बचाने निकले हैं। गाने में सिंगर की आवाज ने फैंस को एक बार फिर इमोशनल कर दिया है। यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

टीजर को पोस्ट कर लिखा गया, "20 लाख कमेंट्स और गाना लाइव हो गया, चलिए सब मिलकर इसे आगे ले जाते हैं।" इस गाने के लिरिक्स भी सिद्धू मूसेवाला ने ही लिखे थे और म्यूजिक भी उन्हीं ने कंपोज किया था। इससे पहले गाने बरोटा का पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर में बड़े से बरगद के पेड़ पर रस्सी के सहारे ढेर सारे हथियार लटके दिखाए गए थे। 

सिंगर के ज्यादातर गानों में पहले से ही हथियारों का इस्तेमाल किसी न किसी तरह होता आया है। इतना ही नहीं, पंजाबी संगीत उद्योग के ज्यादा गानों में हथियार लहराना एक ट्रेंड बन चुका है, जो आज भी जारी है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनकी संगीत की विरासत को जिंदा रखने के लिए उनके परिवार ने गाने रिलीज करने का फैसला लिया है। 

सिंगर की मौत से पहले उन्होंने कई गानों को रिकॉर्ड करके रखा था, जिन्हें अब एक-एक करके रिलीज किया जा रहा है। 'बरोटा' भी उन्हीं गानों में से एक है। 'बरोटा' से पहले इसी साल जून और जुलाई में 'नियल' और 'टेक नोट्स' गानों को रिलीज किया गया था, जबकि साल 2022 में सिंगर की मौत के बाद उनके तीन गानों को रिलीज किया गया, जिसमें 'एसवाईएल', 'वॉर', और 'द लास्ट राइड' शामिल हैं।

29 मई 2022 को मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ बताया गया था। मामले में पंजाब पुलिस ने कई गिरफ्तारियां कीं, लेकिन आज भी सिद्धू मूसेवाला का परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। सिंगर की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर भी विवाद जारी है। परिवार डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहा है।

 

Tags: Music , Entertainment , Singer , Song , Sidhu Moosewala , Barota , Barota Song , Barota Song Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD