Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

फिडे वर्ल्ड कप 2025 : महज 19 साल की उम्र में रचा इतिहास, सिंडारोव बने सबसे युवा चैंपियन

Sports News, Chess, Chess Player, Javokhir Sindarov, FIDE World Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 12:45 IST

उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव चेस वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को गोवा में एक नर्व-रैकिंग टाईब्रेक फिनाले में चीन के वेई यी को शिकस्त देकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। एक ऐसे इवेंट में, जहां नॉकआउट स्टेज से पहले एक के बाद एक फेवरेट टीमें बाहर हो रही थीं, सिंडारोव ने टूर्नामेंट की शुरुआत 16वीं सीड के तौर पर की।

8 दिसंबर 2005 को जन्मे जावोखिर के लिए यह टाइटल जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं था। वेई यी और सिंडारोव ने चैंपियनशिप राउंड में पहुंचकर 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। जावोखिर ने दूसरे 15' + 10" रैपिड टाईब्रेक में जीत हासिल करने के बाद चीनी खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर टाइटल जीता।

फिडे विश्व कप 2025 के 11वें संस्करण की शुरुआत 28 अक्टूबर को 206 खिलाड़ियों के साथ हुई थी। सिंडारोव ने सेमीफाइनल में अपने हमवतन नोडिर्बेक याकुब्बोएव को मात देकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि वेई यी ने आंद्रेई एसिपेंको को शिकस्त दी थी। मंगलवार के शुरुआती मैच में वेई यी ने पेट्रोव डिफेंस का इस्तेमाल किया, जिससे सिंडारोव एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए। 

वह सफेद मोहरों के साथ जीतने के मौके ढूंढ रहे थे। वेई की योजना लगभग काम कर गई थी। नतीजा निकालने की कोशिश में, चीनी ग्रैंडमास्टर बिशप-पॉन एंडगेम में चले गए जो थोड़ा फायदेमंद था। हालांकि, सिंडारोव सतर्क रहे। उन्होंने हर छोटी चाल का गहरी कैलकुलेशन के साथ सही बचाव किया।

50 चालों के बाद, जब अंतर बहुत कम था, दोनों ड्रॉ पर सहमत हो गए, जिससे टाईब्रेक शोडाउन का माहौल बन गया। बुधवार को जब तेजतर्रार खेल शुरू हुए, तो सिंदारोव का धैर्य निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने दूसरे 15’ + 10” रैपिड टाईब्रेक में वेई यी को मजबूती और स्पष्ट रणनीति के साथ मात देते हुए अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता। 

इस टाइटल को जीतने पर उन्हें 1,20,000 डॉलर की राशि मिली। इस युवा खिलाड़ी की जीत शतरंज की दुनिया में एक बड़े बदलाव का संकेत है। डी. गुकेश की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत और दिव्या देशमुख की जीत के बाद, सिंडारोव एक साल से भी कम समय में कोई बड़ा वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले तीसरे टीनएजर बन गए हैं।

 

Tags: Sports News , Chess , Chess Player , Javokhir Sindarov , FIDE World Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD