Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नौसेना कार रैली अभियान का प्रस्थान—श्री निशांत कुमार यादव, IAS, उपायुक्त, चंडीगढ़ द्वारा

भारतीय नौसेना जनसंपर्क कार्यक्रम – ‘सर्फ टू स्नो’ 2025

Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh, DC Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 18:34 IST

नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई की 290वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तथा आपसी सौहार्द एवं जनसंपर्क को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना मुंबई से शिमला, कल्पा, किंनौर होते हुए वापसी तक एक कार रैली के रूप में जनसंपर्क पहल संचालित कर रही है। इस पहल के तहत नौसेना कार रैली अभियान 23 नवम्बर 2025 को चंडीगढ़ पहुंचा।

श्री निशांत कुमार यादव, उपायुक्त–cum–अध्यक्ष, जिला सैनिक बोर्ड, यू.टी. चंडीगढ़ ने भाग लेने वाले नौसेना अधिकारियों एवं टीम सदस्यों का स्वागत किया तथा 24 नवम्बर 2025 को प्रातः 09:30 बजे सुखना झील से कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नौसेना का यह जनसंपर्क कार्यक्रम देशभर के नागरिकों के साथ और अधिक मजबूत जुड़ाव स्थापित करने तथा भारतीय नौसेना के कार्यों एवं योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित किया गया है। 

यह पहल ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को भारतीय नौसेना में सेवा के अवसरों पर विचार करने हेतु प्रेरित करती है। नौसेना कार रैली अभियान के दलनायक कमोडोर अमिताभ सक्सेना ने एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों एवं चंडीगढ़ के विभिन्न कॉलेज/स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें भारतीय नौसेना में उपलब्ध अवसरों के प्रति प्रेरित किया। कर्नल एच.एस. घुमन (से.नि.) तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा नौसेना टीम एवं चंडीगढ़ के पूर्व नौसैनिकों (भूतपूर्व सैनिकों) के बीच विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री निशांत कुमार यादव, उपायुक्त–cum–अध्यक्ष, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, यू.टी. चंडीगढ़ ने कहा कि “भारतीय नौसेना का जनसंपर्क कार्यक्रम नागरिकों, विशेषकर युवाओं, को जोड़ने तथा हमारी रक्षा सेवाओं द्वारा किए जा रहे अतुलनीय योगदान को उजागर करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।” उन्होंने चंडीगढ़ के नागरिकों से 07 दिसम्बर 2025 को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस में उत्साहपूर्वक भाग लेने और हमारे वीर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के समर्थन हेतु आगे आने की अपील भी की।

 

Tags: Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh , DC Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD