Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

350वें शहीदी दिवस को समर्पित बाबा बुड्ढा दल छावनी में करवाया विशेष कवि, ढाडी एवं कविशर दरबार

प्रसिद्ध कवियों, ढाडी और कविशरी जत्थों ने संगतों में भरा जोश

Deepak Bali, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 17:48 IST

श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित समागमों की श्रृंखला के तहत आज बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित विशेष कवि, ढाडी तथा कविशर दरबार सजाया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध कवियों, ढाडियों और कविशरों ने संगतों को निहाल कर दिया।

कवि दरबार में रछपाल सिंह पाल, कर्मजीत सिंह, मनजीत कौर, ज़मीर अली, शुभम मंगला और हरी सिंह ने अपनी हाजिरी लगवाई। इसी तरह ढाडी एवं कविशर दरबार में जिन प्रसिद्ध ढाडी और कविशरी जत्थों ने कविशरी और वारों के माध्यम से संगतों में जोश भरा, उनमें ढाडी गुरप्रीत सिंह लांडरा, कविशर गुरजंट सिंह बैंका तथा ढाडी तरसेम सिंह मोरांवाली के जत्थे शामिल थे।

इस अवसर पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार दीपक बाली, सचिव डॉ. अभिनव त्रिखा, डायरेक्टर संजीव तिवाड़ी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। स्टेज सचिव की सेवा ज्ञानी भगवान सिंह जौहल तथा भाई प्रीतम सिंह ने निभाई। कल 25 नवंबर को इसी पंडाल में आत्मरस कीर्तन दरबार तथा सरबत दे भले की एकत्रता होगी।

 

Tags: Deepak Bali , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD