Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आईक्यू और सीखने की क्षमता पर असर डाल सकता है फ्लोराइड, क्या कहती है नई रिसर्च?

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:32 IST

पेयजल में फ्लोराइड को दशकों से दांत सड़ने से रोकने का एक सफल उपचार माना गया है। लेकिन हाल के वर्षों में यह चर्चा आम रही है कि क्या इसी फ्लोराइड का संबंध बच्चों की सीखने-समझने की क्षमता या आईक्यू से भी है। अब एक नया अध्ययन इस बात को अलग नजरिए से पेश कर रहा है।

सामान्य स्तर पर फ्लोराइड संभवतः जोखिम भरा कम बल्कि लाभदायक भी हो सकता है। अमेरिका में किए गए इस नए अध्ययन में देखा गया कि जिन किशोरों को बचपन से ऐसे फ्लोराइडयुक्त पानी का सेवन मिला जो आम तौर पर सार्वजनिक पानी में मिलने वाला था, उन्होंने स्कूल में गणित, भाषा-शब्दावली और अन्य सीखने-समझने वाले टेस्ट में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। 

शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह संकेत देता है कि सामान्य फ्लोराइड स्तरों पर बच्चों की कॉग्निटिव क्षमता पर हानिकारक असर जैसा डर शायद यथार्थ न हो। वहीं दूसरी ओर, 2024 में जारी एक व्यापक समीक्षा-विश्लेषण (मेटा एनालिसिस) ने यह निष्कर्ष निकाला कि उच्च-स्तर के फ्लोराइड (उदाहरण के लिए 1.5 मिलीग्राम/लीटर से ऊपर पानी में) के मापदंडों के अंतर्गत बच्चों में आईक्यू में कमी देखने को मिली है। 

इस समीक्षा ने यह भी कहा कि जब फ्लोराइड का स्तर 1.5 मिलीग्राम/लीटर से कम हो, तो आईक्यू-प्रभाव के डेटा कम पुख्ता हैं। इस तरह, दोनों तरह के शोधों को मिलाकर तस्वीर यह बनती है कि सामान्य वर्तमान पानी में मिलने वाला फ्लोराइड स्तर बच्चों के पढ़ने-समझने की क्षमता पर स्पष्ट नकारात्मक असर नहीं दिखा रहा, बल्कि कुछ परिस्थितियों में लाभ भी संकेत कर रहा है। 

वहीं, बहुत ऊंचे स्तरों पर अध्ययन बताते हैं कि जोखिम संभव है, लेकिन वो स्तर सामान्य सार्वजनिक पानी की आपूर्ति में दुर्लभ है।ध्यान रखने योग्य है कि बच्चों को केवल पानी से ही नहीं बल्कि अन्य स्रोतों (खाद्य-पेय, सप्लीमेंट्स आदि) से भी फ्लोराइड मिल सकता है। नीति-निर्माण के दृष्टिकोण से यह अध्ययन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संकेत देता है कि फ्लोराइड की “मात्रा, स्रोत और समयावधि” मायने रखती है।

भविष्य में और देश-विशिष्ट शोधों, पानी स्रोतों के मापदंडों और बच्चों के लम्बे-समय अध्ययन की जरूरत होगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भारत जैसे देशों में विभिन्न भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों में फ्लोराइड का क्या प्रभाव रहता है। ये नया रिसर्च बताता है कि जरूरी नहीं कि फ्लोराइड हर स्थिति में नुकसान पहुंचाता हो; वास्तव में सुरक्षित सीमा में इसके इस्तेमाल से दांत और मस्तिष्क दोनों को लाभ हो सकता है, बशर्ते कि उपयोग संतुलित और नियंत्रित हो।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD