Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्‍ली से शामली सेक्‍शन को जल्‍द ही डबल किया जाएगा : अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Jayant Chaudhary
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बागपत , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 15:35 IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत से नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह मौजूद रहे। नई मेमू ट्रेनों के शुरू होने से बड़ौत, बागपत रोड, खेकड़ा, कांधला, शामली और आसपास के कस्बों व गांवों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही क्षेत्र में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली से शामली वाले सेक्‍शन को जल्‍द ही डबल किया जाएगा। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट गन्ने का एक बड़ा हब है और किसानों और छात्रों की ज्‍यादा मांग के कारण, प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें बड़े अपग्रेड किए हैं। 

इन अपग्रेड के पूरा होने के साथ, आज दो ट्रेन सर्विस शुरू की गई हैं, जो दिल्ली को शामली से जोड़ती हैं। इस रूट को डबल करने का काम होना है और जल्‍द ही दिल्‍ली से शामली वाले सेक्‍शन को डबल किया जाएगा। नए क्रॉसिंग रूट और लूप लाइन बनाई जाएगी, जिससे यह रूट एक तरह से मेन लाइन बन जाए।

वैष्णव ने कहा कि दिल्ली में रेलवे की क्षमता को दोगुना करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसी प्रयास के तहत कई स्‍टेशनों को विकसित करने का काम चल रहा है। इसमें दिल्‍ली-शाहदरा को टर्मिनल की तरह एक टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आनंद विहार टर्मिनल की तरह दिल्‍ली-शाहदरा बड़ा टर्मिनल बनकर नई गाड़ियों को शुरू किया जा सके।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा, 'आज जयंत चौधरी के साथ बड़ौत में स्किल इंडिया सेंटर का उद्घाटन किया।'उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि यह नया केंद्र स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आईटी-आईटीईएस और अन्य इमेजिंग क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रदान करेगा, जिससे रोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Jayant Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD