Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सी. पी. राधाकृष्णन को जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख पहलों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई

सी. पी. राधाकृष्णन ने पिछले 11 वर्षों में जनजातीय कार्य बजट में हुई तीन गुना वृद्धि की सराहना की

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Jual Oram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 14:57 IST

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने आज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संसद भवन में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। बैठक के दौरान, उपराष्ट्रपति को जनजातीय आबादी के कल्याण के लिए मंत्रालय द्वारा की गई विभिन्न पहलों की जानकारी दी गई।

बैठक में दी गई प्रस्तुति में जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा के प्रयास, शिक्षा और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने के उपाय, जनजातीय छात्रों के लिए छात्रवृत्तियाँ, जनजातीय संस्कृति के पुनरुद्धार के लिए कार्यक्रम, वित्तीय सहायता और पारंपरिक कौशल को उद्यम के रूप में बढ़ावा देने सहित आजीविका योजनाएँ, देश भर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के आधुनिकीकरण और विस्तार की मंत्रालय की योजना, और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम-जनमन और आदि कर्मयोगी अभियान जैसी प्रमुख योजनाएँ शामिल थीं।

उपराष्ट्रपति को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के कल्याण के लिए लक्षित पहलों से भी अवगत कराया गया, जिसमें उनके आवास अधिकारों की सुरक्षा के उपाय भी शामिल हैं। उपराष्ट्रपति ने पिछले 11 वर्षों में मंत्रालय के बजट परिव्यय में तीन गुना वृद्धि की सराहना की और जनजातीय छात्रों के लिए विदेश में अवसरों सहित गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक पहुँच बढ़ाने की ज़रुरत पर बल दिया। 

उन्होंने जनजातीय छात्रों के उच्च शिक्षा में सुचारू प्रवेश के लिए लगातार शैक्षणिक सहायता और निगरानी, ​​स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति को रोकने और विश्वविद्यालयों और स्कूलों के बीच मज़बूत संबंध बनाने के महत्व पर भी ज़ोर दिया। उपराष्ट्रपति ने जनजातीय समुदायों में सिकल सेल एनीमिया की समस्या को दूर करने और स्वास्थ्य बुनियादी ढाँचे में गंभीर कमियों को खत्म करने के लिए मंत्रालय के केंद्रित प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने मंत्रालय से विभिन्न जनजातीय समुदायों के विस्मृत नायकों को उजागर करने और उन्हें लोकप्रिय बनाने तथा उनके योगदान को देश के लोगों के ध्यान में लाने का भी आग्रह किया। यह दोहराते हुए कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनजातीय आबादी के सभी वर्गों तक पहुँचना चाहिए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत का विज़न तभी साकार हो सकता है, जब जनजातीय समुदाय का पूरी तरह से उत्थान और कल्याण हो।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Jual Oram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD