Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

जोहान्सबर्ग में नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 29 अक्टूबर 2025 को टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद प्रधानमंत्री की ताकाइची के साथ यह पहली मुलाकात थी। 

दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के महत्व की पुष्टि की, जो सभ्यतागत जुड़ाव, साझा मूल्यों, पारस्परिक सद्भावना और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है। नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए भारत-जापान साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

नेताओं ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई निरंतर प्रगति की सराहना की और रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, लघु एवं मध्यम उद्यम, एआई, महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान जैसे विविध क्षेत्रों में सहमत परिणामों के शीघ्र कार्यान्वयन का आह्वान किया।

उन्होंने रणनीतिक क्षेत्रों में भारत और जापान के बीच सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ताकाइची ने फरवरी 2026 में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एआई शिखर सम्मेलन के लिए अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जापान मूल्यवान साझेदार और विश्वसनीय मित्र बने रहेंगे। दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए अनिवार्य हैं। नेताओं ने संपर्क में बने रहने और जल्द से जल्द फिर से मिलने पर सहमति जताई।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे। इस दौरान उन्होंने जी20 लीडर्स समिट में हिस्सा लिया। समिट से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, जिससे हमारे देशों के लोगों को बहुत लाभ हो रहा है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD