Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नए गाने 'बरोटा' का पोस्टर रिलीज, सोशल मीडिया पर वायरल

Music, Singer, Punjabi Singer, Sidhu Moosewala, Barota, Barota Poster
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 17:36 IST

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उनके नए गाने की झलक सामने आ गई है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनकी संगीत की विरासत को दुनियाभर में जीवित रखने के लिए पहले रिकॉर्ड किए हुए गानों को समय-समय पर रिलीज किया जा रहा है।  

पंजाबी सिंगर के नए गाने 'बरोटा' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर नए गाने 'बरोटा' का पोस्टर रिलीज किया गया। पोस्टर में बरगद के पेड़ की टहनियों पर रस्सियों के सहारे बंदूकें और हथियार लटकाए गए हैं और नीचे बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है 'बरोटा'।

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने नए गानों को लेकर चर्चा की थी और हिंट दिया था कि इस साल के आखिर तक गाना रिलीज हो सकता है। गाने की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। मई 2022 में सिंगर की मौत के बाद 'एसवाईएल', 'वॉर', और 'द लास्ट राइड' और साल 2025 में 'नियल' और 'टेक नोट्स' जैसे गाने रिलीज किए गए थे। 

अब उनका नया गाना भी रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक गाने की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसी साल सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद जारी है। सिंगर के परिवार का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री से उनके परिवार की छवि खराब होगी और इससे सिंगर के हत्या के केस पर भी असर पड़ेगा। 

डॉक्यूमेंट्री के रिलीज पर रोक लगाने को लेकर अभी तक कोर्ट में केस चल रहा है। डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मुसेवाला की शुरुआती जिंदगी से लेकर उनके विवादों को दिखाया गया है, जबकि दूसरे पार्ट में उनकी हत्या के पहले के दिनों को फिल्माया गया है। साल 29 मई 2022 को मनसा जिले के जवाहरके गांव में सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। 

सिंगर को बीच सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया था। सिंगर की मौत से पंजाब की सियासत और राजनीतिक गलियारे में भूचाल आ गया था, क्योंकि इस हत्या के बाद कहा जाने लगा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पंजाबी संगीत उद्योग को चलाता है।

 

Tags: Music , Singer , Punjabi Singer , Sidhu Moosewala , Barota , Barota Poster

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD