Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जालंधर में पवित्र नगर कीर्तन को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

बड़ी संख्या में संगत ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को सतिकार और श्रद्धा की भेंट

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pawan Kumar Tinu, Deepak Bali, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 16:18 IST

‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पवित्र नगर कीर्तन को जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। शुक्रवार रात जिले में प्रवेश करने वाला यह पवित्र नगर कीर्तन शनिवार को गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब से अपना अगला पड़ाव शुरू करके शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुआ।

बड़ी संख्या में संगत श्रद्धा अर्पित करने के लिए सड़कों पर कतारें बांधकर खड़ी थी। जैसे ही नगर कीर्तन आगे बढ़ा, संगतों ने नतमस्तक होकर श्रद्धा भाव से स्वागत किया। गुरबानी के शब्द गाते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे सिर झुकाया गया, जिससे पूरा माहौल धार्मिक और आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

पवित्र नगर कीर्तन में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू के अलावा बड़ी संख्या में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेका और शांति एंव समस्त मानवता के कल्याण की कामना करते हुए ‘सरबत दे भले’ की अरदास की।

इस मौके पर संगत को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित यादगारी समागम आयोजित कर रही है। इन राज्यव्यापी समागमों की कडी में नगर कीर्तन, श्री आनंदपुर साहिब में विशेष विधान सभा सैशन, ड्रोन शो, लाइट एंड साउंड शो शामिल है। 

उन्होंने कहा कि इन पवित्र समागमों का उद्देश्य गुरु साहिब जी के शांति और विश्वव्यापी भाईचारे के शाश्वत संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने मानव अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए अनुपम शहादत दी, जो हर प्रकार के धार्मिक भेदभाव से परे थी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर समागम होंगे। राज्य सरकार ने इन समागमों में शामिल होने आने वाली लाखों संगतों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए है। संगत की भारी आमद को सुविधाजनक बनाने के लिए दो प्रमुख टेंट सिटीज़ ‘चक्क नानकी निवास’ और ‘भाई मती दास निवास’ स्थापित की गई है, जिनमें लगभग 10,000 संगत के ठहरने की व्यवस्था है।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि 23 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में बाबा बुढ़ा दल छावनी के पास गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। विरासत-ए-खालसा स्मारक में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन और दर्शन को दर्शाती प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसी दिन मुख्य पंडाल बाबा बुढ़ा दल छावनी में राज्य सरकार द्वारा सर्वधर्म सम्मेलन होगा।

24 नवंबर को अन्य महत्वपूर्ण समागमों के अलावा भाई जैता जी की यादगार पर पहली बार चंडीगढ़ के बाहर विधान सभा का विशेष सैशन आयोजित होगा। इसी तरह विरासत-ए-खालसा में 23 से 29 नवंबर तक रोजाना ड्रोन शो होंगे। उन्होंने संगत को इन समागमों में श्रद्धापूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का न्योता दिया। चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन समस्त मानवता के लिए चिराग है। 

उन्होंने लोगों को गुरु साहिब द्वारा दिखाए हिम्मत, दया और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पूर्ण मर्यादा के साथ नगर कीर्तन में शिरकत करने के लिए संगत का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि पवित्र नगर कीर्तन शुक्रवार रात कपूरथला से करतारपुर होते हुए जालंधर में दाखिल हुआ, जहां विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और संगत सहित नगर कीर्तन का सम्मान और श्रद्धा से स्वागत किया। 

इसी तरह सलाहकार दीपक बाली, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने मकसूदां चौक पर पहुंचने पर नगर कीर्तन में शिरकत की। इसके बाद नगर कीर्तन रात्रि विश्राम के लिए वर्कशॉप चौक से कपूरथला चौक होते हुए गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब पहुंचा।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pawan Kumar Tinu , Deepak Bali , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD