Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक : किशोरी लाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धानग एवं माउंट कार्मेल विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 15:32 IST

विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को जीवन मूल्यों का ज्ञान देना उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। विधायक किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धानग एवं माउंट कार्मेल विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

विधायक ने कहा कि छात्रों को समावेशी,  समानता, भविष्योन्मुखी व नई तकनीक के प्रति सजग तथा जीवन मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज के युग में शिक्षा का लक्ष्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं रह गया है बल्कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है। 

शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को अन्य गतिविधियों में भी पारंगत हासिल करनी होगी ताकि वह आने वाले स्पर्धात्मक समय के लिए तैयार हो सकें। विधायक ने अध्यापकों व अभिभावकों से आग्रह किया कि ऑनलाइन के इस युग में बच्चों को जीवन मूल्यों का ज्ञान अवश्य दें। 

जीवन मूल्यों का ज्ञान बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनाने तथा नशे जैसे कुरीति से दूर रखने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए उन्हें उनके शारीरिक विकास के प्रति जागरूकता करना होगा। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल भी आवश्यक हैं। 

उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और खेलों में अपनी रूचि बढ़ाएं।आयोजित समारोहों में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों, अनुशासन एवं प्रतिभा के आधार पर मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं धानग विद्यालय को 11 हजार तथा माउंट कार्मेल विद्यालय को 21 हजार रुपए प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान करने की घोषणा भी की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धानग की प्रधानाचार्या निशा मंगलेश एवं माउंट कार्मेल विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर रीमा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अपने अपने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा शैक्षणिक, सहशैक्षणिक और अधोसंरचनात्मक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।

इस अवसर पर प्रधान धानग रोहित कपूर, उपप्रधान धानग सुरेंद्र राणा, माउंट कार्मेल विद्यालय के निदेशक फादर जिम्मी जैकब एवं फादर जॉबिन्स, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सचिव रमेश चड्डा, एस एम सी प्रधान पूजा देवी, सहायक अभियंता जलशक्ति शरती शर्मा, खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवि स्याल,  युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, कार्यकर्ता असरभिंदम, वी के राणा, कै० किशोरी लाल, महेंद्र, चंद्रमणि, सीता राम, पंजाब सिंह, प्रकाश चंद, सहित अभिभावक, अध्यापकगण तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD