Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

डॉ. लोगनाथन मुरुगन ने कला अकादमी में आईएफएफआई 2025 के लिए मास्टरक्लास का उद्घाटन किया

प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता और वैश्विक प्रतिभागी विविध ज्ञान सत्रों में भाग लेंगे

Dr Loganathan Murugan, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr L Murugan, International Film Festival of India 2025, IFFI 2025, IFFI 2025 Masterclass Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 15:37 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री डॉ. लोगनाथन मुरुगन ने आज गोवा के कला अकादमी में आयोजित 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई 2025) में मास्टरक्लास श्रृंखला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. अजय नागभूषण, प्रख्यात फिल्म निर्माता श्री मुजफ्फर अली, उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम और निर्माता श्री रवि कोट्टाराकारा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में इस वर्ष मास्टरक्लास का उद्घाटन पहली बार आम जनता की उपस्थिति में किया गया, जो सुगमता और व्यापक सहभागिता के प्रति महोत्सव की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री लोगनाथन मुरुगन ने अपने उद्घाटन भाषण में इस बात पर प्रकाश डाला कि आईएफएफआई 2025 में 200 से ज़्यादा फ़िल्में दिखाई जाएंगी, जो दुनिया भर में भारत के बढ़ते सिनेमाई प्रभाव का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि यह महोत्सव विकसित भारत की दिशा में देश की यात्रा से जुड़ा है और वैश्विक स्तर पर अपनी रचनात्मक उपस्थिति को बढ़ाने की भारत की महत्वाकांक्षा को दोहराता है। मंत्री महोदय ने महिला फ़िल्म निर्माताओं की भागीदारी और योगदान को भी रेखांकित किया और बताया कि इस वर्ष महिलाओं द्वारा निर्देशित 50 फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी -जो प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रेरित ‘नारी शक्ति’ और महिला सशक्तिकरण के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

आईएफएफआई 2025 के मास्टरक्लास खंड में ज्ञान-साझाकरण के व्यापक प्रारूप शामिल होंगे, जिनमें पैनल चर्चा, कार्यशालाएं, गोलमेज वार्ताएं, साक्षात्कार सत्र, फायरसाइड चैट और संवादात्मक कार्यशालाएं शामिल हैं। विधु विनोद चोपड़ा, अनुपम खेर, मुजफ्फर अली, शाद अली, शेखर कपूर, राजकुमार हिरानी, ​​आमिर खान, विशाल भारद्वाज और सुहासिनी मणिरत्नम जैसी प्रतिष्ठित सिनेमा हस्तियाँ पूरे महोत्सव में विभिन्न सत्रों का संचालन करेंगी।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री मुजफ्फर अली ने मास्टरक्लास श्रृंखला के पहले सत्र का नेतृत्व किया, जिसने आने वाले दिनों के लिए माहौल तैयार कर दिया है। इस वर्ष की मास्टरक्लास में समकालीन और भविष्योन्मुखी विषयों पर भी चर्चा होगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सततता पर विशेष सत्र और सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स तथा एसएफएक्स पर केंद्रित तकनीकी कार्यशालाएं शामिल होंगी। 

इसके अतिरिक्त, शीर्ष उद्योग विशेषज्ञों द्वारा थिएटर अभिनय पर मास्टरक्लास सीखने के अनुभव को और गहरा बनाएंगे। आईएफएफआई 2025 ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी और कनाडा से प्रतिभागियों को आकर्षित किया है, जिससे सिनेमाई सहयोग और प्रतिभा विनिमय के लिए वैश्विक मंच के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है।

आईएफएफआई की वार्षिक परंपरा के तहत भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर और गुरु दत्त जैसे सिनेमाई दिग्गज कलाकारों सहित महान कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करते हुए श्रद्धांजलि दी जीएगी।

 

Tags: Dr Loganathan Murugan , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr L Murugan , International Film Festival of India 2025 , IFFI 2025 , IFFI 2025 Masterclass Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD