Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया : किशोरी लाल

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 15:19 IST

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन, छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है जोकि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के उत्थान तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा किसानों से गेहूं 60 रुपए प्रतिकिलो, मक्की 40 रुपए प्रतिकिलो एवं हल्दी 90 रुपए प्रतिकिलो की दर से खरीदी जा रही है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा शैक्षणिक, सहशैक्षणिक और अधोसंरचनात्मक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया साथ ही शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और विभिन्न अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया एवं विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर पार्षद राजेश कलेड़ी, एस.एम.सी. प्रधान अंकिता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सचिव रमेश चड्डा, पूर्व ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमना गोयल, सहायक अभियंता जलशक्ति शरती शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, रणजीत राणा, असरभिंदम, सुरेश शर्मा, शक्ति चंद, विनोद कुमार, अशोक अवस्थी, सीता राम, निशा मेहरा, सुरेंद्र धीमान, होशियार सिंह, अजय कटोच, प्रहलाद कटोच, अमृत कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक तथा आसपास के विद्यालयों के प्राध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD