Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में 673 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP, Sanjay Seth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 12:53 IST

झारखंड के राज्यपाल और राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सैन्य सेवा एवं पुलिसिंग में आने वाले युवाओं को नई चुनौतियों के लिए तैयार करने और आधुनिक तकनीकी दक्षताओं से लैस करने की जरूरत पर जोर दिया।

रांची के मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित समारोह के दौरान कुल 673 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल ने इनमें से 21 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह एक शैक्षणिक कार्यक्रम भर नहीं होता, बल्कि संस्था की विचारधारा, उपलब्धियों और समाज के विश्वास का परिचायक होता है।

उन्होंने कहा कि यह समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय की नींव देश के पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर ने रखी थी। इसका उद्देश्य केवल एक शैक्षणिक संस्थान बनाना नहीं, बल्कि ऐसा केंद्र विकसित करना था जहां युवा अनुशासन, सुरक्षा दृष्टि, वैज्ञानिक सोच और प्रशासनिक दक्षता से लैस हों।

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा सैन्य और पुलिस सेवाओं के प्रति उत्साहित रहते हैं, लेकिन कई बार उचित मार्गदर्शन के अभाव में अवसरों से वंचित हो जाते हैं। ऐसे में इस विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण है। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि युवा पारंपरिक प्रशिक्षण से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक और उभरती चुनौतियों की समझ विकसित करें।

उन्होंने साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक विज्ञान, अपराध मनोविज्ञान, पुलिस प्रबंधन, खुफिया विश्लेषण और आपदा प्रबंधन को समय की प्रमुख आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान “जामताड़ा साइबर अपराध” से नहीं, बल्कि “सुरक्षा शिक्षा के मजबूत केंद्र” के रूप में होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां प्रशिक्षित युवा राज्य में बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का दायित्व केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है। नवाचार, अनुसंधान और समाधान-उन्मुख शिक्षण समय की मांग है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय डिजिटल सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, आंतरिक सुरक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक मॉडल संस्थान के रूप में स्थापित होगा। समारोह को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कुलपति राहुल पुरवार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP , Sanjay Seth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD