Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम करवाया

आयोग के अधिकारियों को गुरु तेग़ बहादुर जी के जीवनकाल को दर्शाती विशेष दस्तावेज़ी (डॉक्यूमेंट्री) फिल्म दिखाई

Harpreet Sandhu, State Information Commissioner, Inderpal Singh Dhanna, Chief Information Commissioner, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 13:08 IST

श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अनुपम शहादत को सजदा करते हुए उनके 350वें शहीदी दिवस को समर्पित एक विशेष समारोह मुख्य सूचना आयुक्त पंजाब श्री इंदरपाल सिंह धन्ना की अगुवाई में चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य सूचना आयुक्त श्री इंदरपाल सिंह धन्ना ने गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के आध्यात्मिक जीवन को दर्शाती एक महत्वपूर्ण चित्रकारी ब्रोशर (किताबचा) भी जारी किया। 

इस मौके पर उनके साथ हरप्रीत संधू, डॉ. भूपिंदर सिंह बाठ तथा राज्य सूचना आयुक्त संदीप एस. धालीवाल भी उपस्थित थे। समारोह के दौरान आयोग के अधिकारियों को श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के जीवनकाल को दर्शाती विशेष दस्तावेज़ी फिल्म भी दिखाई गई। 

श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को तैयार करने में राज्य सूचना आयुक्त श्री हरप्रीत संधू ने अपना विशेष योगदान दिया है। साथ ही, श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित चित्रकारी किताबचा एवं पावन किताब भी आयोग के अधिकारियों को भेंट की गयी ताकि नौवें सिख गुरु के आपसी भाईचारे और शांति के संदेश का अधिक से अधिक प्रसार किया जा सके।

मुख्य सूचना आयुक्त श्री इंदरपाल सिंह धन्ना ने इस समारोह में कहा कि इस चित्रकारी किताबचा और इस किताब का प्रकाशन नौवें सिख गुरु की अनुपम शहादत तथा उनके आपसी भाईचारा, धार्मिक स्वतंत्रता और शांति के शाश्वत संदेश के सम्मान में एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि हरप्रीत संधू द्वारा लिखित यह किताब उन ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दृश्यों को दर्शाती है जहां श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के चरण पड़े थे। 

उल्लेखनीय है कि उक्त किताब को पंजाब के माननीय राज्यपाल द्वारा पहले ही राज भवन, चंडीगढ़ में पंजाब राज्य के लिए जारी किया जा चुका है। इस किताब के लेखक राज्य सूचना आयुक्त श्री हरप्रीत संधू ने कहा कि यह पुस्तक “हिंद दी चादर” श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

Tags: Harpreet Sandhu , State Information Commissioner , Inderpal Singh Dhanna , Chief Information Commissioner , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD