Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसान बागवानी के साथ प्राकृतिक खेती भी अपनांए- किरण भड़ाना

कृषि, बागवानी, पशुपालन, पंचायती राज विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों को किया जागरूक..

Kiran Bhadana, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Lahaul Spiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 13:42 IST

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा किसानों के लिए एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन उदयपुर पंचायत घर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आत्मा जो कि कृषि विभाग का अंग है और जिला में कृषि प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और आत्मा के तहत जिला के लिए 50 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है जिसके तहत किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजित की जा रही है। 

इसके तहत प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत भी किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में 435.97 हैक्टर भूमी को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया गया है व कुल 1785 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती का आधार देशी गाय  है और विभाग किसानों को देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपए अधिकतम की अनुदान सहायता राशि प्रदान कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पन्न हुए अनाज के प्रयोग से हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और हमारे बीमार होने की संभावनाएं बहुत कम होती है और हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर होता है । उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवाएं और विशेषज्ञों द्वारा बताई गई मात्रा में ही खाद का प्रयोग करें ताकि अच्छी व पौष्टिक तत्वों से भरपूर फसलें आपको प्राप्त हो। 

उन्होंने बताया कि कृषि व बागवानी विभाग द्वारा किसानों के उत्थान हेतु संचालित सभी प्रकार की योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं और लोक मित्र केंद्र के माध्यम से योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आतमा द्वारा  जिला के किसानों को कृषि गतिविधियों में सहायता हेतु वर्ष 2020 से अब तक 1240 ड्रमों, 82 किसानों को गौशाला के फर्श को पक्का करने, 9 किसानों को प्राकृतिक खेती घटक बनानें, 32 किसानों को देशी गाय की खरीद के लिए अनुदान प्रदान किया गया। 

उन्होंने बताया कि किसानों को साईकल हल पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों  ने किसानों व बागवानों को कृषि सबंधी जानकारी भी प्रदान की और किसानों के प्रशनों का उदाहरण सहित उचित समाधान भी सुझाया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आतमा वर्षा गुप्ता ने मुख्य अतिथि को खकत देकर समानित किया और स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से  समन्वयक वर्षा ठाकुर ने आम जनता को आपदा के दौरान बचाव संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां भी प्रदान की। 

उन्होंने बताया कि पंचायत लेवल पर वालंटियर ट्रेनिंग हर पंचायत में 15 वॉलिंटियर्स को  3 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है इसी के साथ भवन निर्माण गतिविधियों में जुटे राजमिस्त्रियों व कार्पेंटर्स को भूकंप रोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि वह इस प्रशिक्षण के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क करें। 

इस दौरान बागवानी विभाग पशुपालन विभाग और ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने भी आम जनता को अपने अपने विभागों द्वारा किसानों के लिए संचालित  बहुकल्याणकारी और बहुलाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की और आम जनता से इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया ताकि अधिक से अधिक किसान प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी डॉ विवेक गुलरिया ने वाटर शेड महोत्सव के बारे में जानकारी प्रदान की और वाटर शैड कार्यक्रम की भूमिका और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। राजकीय माध्यमिक पाठशाला सलपट की छात्राओं ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। बाद में उपायुक्त महोदय ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम से पूर्व उपायुक्त किरण भड़ाना ने सलपट गांव में वाटरशेड महोत्सव के दौरान इस योजना के तहत सामूहिक रूप से लगाए गए। 11323 सेब के पौधों के बगीचों का लोकार्पण किया और इस अवसर पर उन्होंने एक सब का पौधा भी रोपित किया।

इस अवसर पर  परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर अनूप कतना,जिला कृषि अधिकारी मुंशी राम, उप निदेशक पशुपालन डा. सुदर्शन ठाकुर,  पंचायत समिति सदस्य उदयपुर शीला देवी, प्रधान ग्राम पंचायत उदयपुर लक्ष्मण ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत मडग्रां हीर चंद,  उद्यान प्रसार अधिकारी गितेश ठाकुर, सहित कार्यक्रम में उदयपुर क्षेत्र के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया।

 

Tags: Kiran Bhadana , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Lahaul Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD