Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर भाजपा पंजाब द्वारा भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन

भाजपा द्वारा हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशाल कीर्तन दरबार

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Jal Shakti, Sunil Jakhar, Ashwani Sharma, Iqbal Singh Lalpura, Vijay Sampla, Preneet Kaur, Jai Inder Kaur, Dr Subhash Sharma, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आनंदपुर साहिब , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 13:34 IST

मानवता और धर्म की आज़ादी के लिए अपना शीश न्योछावर करने वाले हिंद की चादर, नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की लासानी शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित भव्य धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ करते हुए, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने श्री आनंदपुर साहिब में विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया। हज़ूरी रागी भी. रंजीत सिंह जी (पटना) के साथ भाई राजिंदर सिंह (आनंदपुर साहिब), भाई गगनदीप सिंह (गंगानगर) और भाई देविंदर सिंह खालसा (खन्ना) ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के उपदेशों और बलिदान का स्मरण करवाया।

कीर्तन दरबार से पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह रैना, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवास सुल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों, महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चीमा एवं डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश महामंत्री परमिंदर बराड़, अनिल सरीन, राकेश राठौड़, दयाल सिंह सोढ़ी, रोपड़ भाजपा जिला अध्यक्ष अजय वीर लालपुरा सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने तख्त श्री केशगढ़ साहिब में माथा टेककर पंजाब की तरक्की एवं शांति की अरदास की।

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब (दिल्ली) के हेड ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह तथा केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने समापन के समय कहा कि आज का दिन केवल गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को याद करने का नहीं, बल्कि उनके बलिदान, जीवन, वाणी और आचरण से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में उतारने का दिन है। इस मौके पर गुरु साहिब के समक्ष माथा टेकने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने व्यक्ति के धर्म पालन के अधिकार के लिए एक ऐसी अनुपम कुर्बानी दी, जिसकी दूसरी मिसाल इतिहास में नहीं मिलती। 

उन्होंने कहा कि समस्त पंजाबियों को देश और कौम के लिए कुर्बान होने का जज़्बा गुरु साहिब से ही मिलता है और ऐसे समागम करवाने का उद्देश्य भी यही है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ सकें।सुनील जाखड़ ने कहा कि आज हम गुरु साहिब से आशीर्वाद लेने आए हैं और अरदास करते हैं कि हम अपने जीवन में उनके संदेश को धारण कर सकें। 

सुनील जाखड़ ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने अपना महान बलिदान देकर न केवल हिंदू धर्म, बल्कि पूरी मानवता की रक्षा की थी और इसी कारण उन्हें 'हिंद दी चादर' की उपाधि दी जाती है। भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि 24 नवंबर को पंजाब भाजपा के सभी 628 मंडलों में श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इसके साथ ही 30 नवंबर तक पंजाब के हर जिले में कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये आयोजन केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि गुरु जी के बलिदान, एकता और सत्य के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को प्रेरित करने का अवसर भी हैं।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti , Sunil Jakhar , Ashwani Sharma , Iqbal Singh Lalpura , Vijay Sampla , Preneet Kaur , Jai Inder Kaur , Dr Subhash Sharma , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD