Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत की बेटियां हर क्षेत्र में गढ़ रहीं सफलता के नए कीर्तिमान : संतोष कुमार गंगवार

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जमशेदपुर , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 11:57 IST

झारखंड के राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा किसी भी समाज की वास्तविक और समावेशी प्रगति का सबसे बड़ा संबल है। वह बुधवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह में उन्होंने 25 छात्राओं को गोल्ड मेडल और 17 रैंक होल्डर्स को सम्मानित किया।

इस दौरान लगभग एक हजार छात्रों को डिग्रियां और उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपाधि और डिग्री पाने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वविद्यालय की यात्रा को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि एक इंटरमीडिएट कॉलेज से पूर्ण विश्वविद्यालय बनने तक संस्थान ने महिला शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण कहानी लिखी है। 

राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय की पूर्व छात्राएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, उद्यमिता, कला और खेल जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान मजबूत कर चुकी हैं। उन्होंने संबोधन में केंद्र सरकार की ओर से संचालित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, कौशल विकास, महिला उद्यमिता और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन अभियानों के सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश में दिखाई दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां वैश्विक मंचों पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और झारखंड की बेटियां भी उपलब्धियों की इस यात्रा में कदमताल कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन की एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि चाहे वे शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, उद्योग या सामाजिक सेवा जैसे किसी भी क्षेत्र में जाएं, उनकी सफलता मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारियों से प्रेरित होनी चाहिए। 

राज्यपाल ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या लड़कों से अधिक रही है, जो झारखंड की उभरती नारी-शक्ति का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर महिला शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने के लिए तेजी से प्रयास करने का आह्वान किया।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD