Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से ही मिली है : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Congress Working Committee, CWC, Sonia Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 11:20 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से ही मिली है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भारत के लिए निडर होकर फैसले लेने और हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से ही मिली है। 

उनका साहस, देशभक्ति और नैतिकता आज भी मुझे अन्याय के ख़िलाफ़ मज़बूती से खड़े होने का हौसला देती हैं।“ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आजीवन संघर्ष,साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की लौह महिला, इंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन।

राष्ट्र की एकता, अखंडता और उत्थान के लिए उन्होंने अपने साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान की। उनका जीवन-पथ, उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।“

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन. इंदिरा जी ने भारत की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. भारत माता की सेवा में समर्पित आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा रहेगा।".

पूर्व पीएम की जयंती के मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी शक्ति स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व पीएम की अद्वितीय विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पीएम की जयंती पर कहा कि 'शक्ति' की प्रतिमूर्ति, इंदिरा गांधी ने अनेक भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए, राष्ट्र को आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और एक उन्नत वैश्विक स्थिति की ओर अग्रसर किया। उनका साहसिक नेतृत्व और न्याय, एकता और प्रगति के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता कांग्रेस के भविष्य को उज्ज्वल करती रहेगी।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD