Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

गिरिराज सिंह ने आईआईटीएफ, नई दिल्ली में विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री का उद्घाटन किया

व्यापार मेला हमारे कारीगरों के लिए सार्थक आर्थिक अवसर लाएगा और उनकी आजीविका में बदलाव लाएगा: श्री गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Textiles, Special Handloom and Handicraft Exhibition, India International Trade Fair, IITF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 16:00 IST

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में "विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री" का उद्घाटन किया । उद्घाटन वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

वस्त्र मंडप का उद्घाटन करते हुए श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व में हथकरघा उत्पादों की  माँग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि  यह 15 दिवसीय व्यापार मेला हमारे कारीगरों के लिए सार्थक आर्थिक अवसर लेकर आएगा जिससे उनकी आजीविका में बदलाव आएगा। उन्होंने  कहा कि हम अपने कारीगरों की कारीगरी को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए एक नया हब-एंड-एक्सपोर्ट मॉडल विकसित कर रहे हैं।

श्री गिरिराज सिंह ने प्रदर्शनी  देखने के दौरान इसमें भाग लेने वाले बुनकरों और कारीगरों से बातचीत की। उन्होंने कच्चे माल के समर्थन से लेकर प्रौद्योगिकी एकीकरण, डिज़ाइन हस्तक्षेप और बाज़ार संपर्कों तक, संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को मज़बूत करने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयासों पर ज़ोर दिया।

उन्होंने दोहराया कि बुनकरों और शिल्पकारों के लिए आय और आजीविका के अवसरों का विस्तार करने के लिए मंत्रालय प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे टिकाऊ हस्तशिल्प पारिस्थितिकी तंत्र के  रूप में भारत का नेतृत्व मज़बूत होगा ।

इस वर्ष के मंडप का विषय है "वस्त्र कला: भारत की विरासत" , जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की भौगोलिक यात्रा के माध्यम से भारत की अनंतकाल से चली आ रही शिल्प विरासत का उत्सव मनाता है - प्रत्येक क्षेत्र को स्पर्श, स्मृति और भक्ति की अपनी अनूठी हथकरघा शब्दावली के माध्यम से दर्शाया गया है।

मंडप में बताया गया है:

उत्तर - प्रतिबिंब और पैतृक अनुग्रह: गणेश, और राम दरबार की आकृतियों को प्रदर्शित करते हुए  चमकदार बनारसी बुनाई  की विशेषता, वंश और विरासत में मिली उत्कृष्टता का प्रतीक है।

दक्षिण - परिशुद्धता, भक्ति और मूर्तिकला अनुशासन: कर्नाटक और तमिलनाडु के दस्तकारों द्वारा लकड़ी, रेशम, धातु शिल्प में निपुणता  और नटराज की ब्रह्मांडीय लय  का प्रदर्शन।

पूर्व - स्मृति, निरंतरता और हाथ से बुनी हुई है वस्त्र : ओडिशा और बंगाल की परंपराओं का प्रदर्शन, जहां बुनाई जीवंत अनुभव और पहचान का प्रतीक है।

पश्चिम - दीप्यमान, उत्सव और रेगिस्तान की चमक: दर्पण कार्य, लिप्पन कला और नक्काशीदार लकड़ी का एक विस्फोट रेगिस्तान के लचीलेपन और उत्सव की भावना को दर्शाता है।

14 से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम, हॉल नंबर 5,  भारत मंडपम, नई दिल्ली में सुबह 10:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 स्टॉल 53 अलग-अलग शिल्पों को प्रदर्शित करते हैं। 

मंडप का प्रबंधन राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) द्वारा किया जाता है ताकि हथकरघा बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को सीधे बाजार तक पहुंच प्रदान की जा सके। प्रदर्शनी में कानी बुनाई और सजनी कढ़ाई कैसे की जाती है ये दिखाया जा रहा हैं। यह दर्शकों को भारत की दुर्लभ और उत्तम शिल्प परंपराओं की झलक प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी में प्रतिष्ठित मास्टर कारीगरों को भी शामिल किया गया है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Textiles , Special Handloom and Handicraft Exhibition , India International Trade Fair , IITF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD