Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने बाकू में डब्ल्यूटीडीसी-25 के दौरान नेटवर्किंग ब्रेकफास्ट को संबोधित किया

भारत ने पीपी-2026 में आईटीयू परिषद में अपनी उम्मीदवारी के लिए सदस्य देशों से औपचारिक समर्थन मांगा

Dr Chandra Shekhar Pemmasani, Dr Pemmasani Chandra Sekhar, Chandra S Pemmasani, Bharatiya Janata Party, BJP, WTDC 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाकू , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 15:33 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने आज बाकू में डब्ल्यूटीडीसी 25 के अवसर पर अल्पाहार पर विमर्श (नेटवर्किंग ब्रेकफास्ट) को संबोधित किया और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के साथ भारत की 150 वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि की। 

भारत के ठोस कार्यों  पर प्रकाश डालते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि भारत ने एक अरब नागरिकों को इंटरनेट से जोड़ा है, 1.4 अरब लोगों की सेवा करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली का निर्माण किया है और अब अपने एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस के माध्यम से वैश्विक डिजिटल लेनदेन में 46 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहा है। 

इसके साथ ही यह सुनिश्चित कर रहा है कि ये प्रणालियाँ खुली, सस्ती और सुलभ बनी रहें। भारत के वैश्विक योगदान को रेखांकित करते हुए, केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि डिजिटल पहचान, भुगतान और शासन के लिए  भारतीय नवोन्मेष, अफ्रीका, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों को सहायता प्रदान कर रहा है, जो व्यवसायिक हितों से प्रेरित नहीं है बल्कि इस विश्वास से प्रेरित है कि डिजिटल क्षमताओं को साझा किया जा सकता है और किया जाना चाहिए। 

अपने उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से, भारत ने स्पेक्ट्रम प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस में हजारों पेशेवरों को प्रशिक्षित किया है, साथ ही विकासशील देशों को सशक्त बनाने वाले न्यायसंगत स्पेक्ट्रम आवंटन, किफायती सैटेलाइट ब्रॉडबैंड और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की लगातार वकालत की है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने 2027-2030 के कार्यकाल के लिए आईटीयू परिषद में पुनः निर्वाचन के लिए भारत की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा कि भारत विकासशील देशों की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाता रहेगा, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता निर्माण जैसे व्यावहारिक समाधानों का समर्थन करता रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में आम सहमति को बढ़ावा देता रहेगा। 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेडियो संचार ब्यूरो के निदेशक पद के लिए भारत के नामांकन की भी घोषणा की जिससे दुनिया भर में नवोन्मेष-आधारित, भविष्य के लिए तैयार स्पेक्ट्रम गवर्नेंस को बढ़ावा देने के भारत के संकल्प की पुष्टि होती है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने समापन भाषण में कहा कि भारत के समर्थन करने का अनुरोध निरंतर कार्रवाई, पारदर्शी जुड़ाव और डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुज़र रहे देशों के साथ सच्ची एकजुटता पर आधारित है। भारत सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कनेक्टिविटी का लाभ दुनिया भर के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे।

 

Tags: Dr Chandra Shekhar Pemmasani , Dr Pemmasani Chandra Sekhar , Chandra S Pemmasani , Bharatiya Janata Party , BJP , WTDC 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD